1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएं टेस्टी चीकू मिल्क शेक

ऐसे बनाएं टेस्टी चीकू मिल्क शेक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2016 01:16 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 01:17 pm IST

आपको अपनी खबर में बताते है चीकू मिल्क शेक की आसान सी रेसिपी बनाना। जो कि इनर्जी ड्रिंक के साथ-साथ बहुत स्वादिष्ट भी है।

chikoo milk shake- India TV Hindi
chikoo milk shake

रेसिपी डेस्क: गर्मियों में बड़ो के साथ-साथ बच्चो को भी एनर्जी की जरूरत होती है। अगर आप बेस्ट टेस्ट के साथ बच्चो को एनर्जी देना चाहती है तो इसके लिए आप उन्हें चीकू का मिल्क शेक पिलाएं। अगर आपका व्रत है तो आप भी इसका सेवन कर सकते है।

ये भी पढ़े

ये आपको व्रत में एनर्जी देगा। जिससे आपको थकान नहीं महसूस होगी। तो फिर देर किस बात की। आपको अपनी खबर में बताते है चीकू मिल्क शेक की आसान सी रेसिपी बनाना। जो कि इनर्जी ड्रिंक के साथ-साथ बहुत स्वादिष्ट भी है।

सामग्री

1. बराबर कटे चार चीकू
2. आधा लीटर दूध
3. चार बड़े चम्मच चीनी
4. 6-9 बर्फ के टूकड़े

ऐसे बनाएं चीकू मिल्कशेक
सबसे पहले चीकू को छिलकर बारीक टूकड़ो मे काट लें इसके बाद ग्राइडर में चीकू के टूकड़े, चीनी और दूध डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और चलाएं। फिर इसे ग्लास में डालकर ऊपर से चीकू के टुकड़े डालें या फिर पुदीने के पत्ते डालकर सजाएं और सर्व करें।

ये भी पढ़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल