1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. व्रत में खाएं हेल्दी कूटू की खिचड़ी

व्रत में खाएं हेल्दी कूटू की खिचड़ी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2015 05:58 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 05:41 pm IST

नईदिल्ली: आज से शारदीय नवरात्र शुरु हो गए है। इन नवरात्र के पर्व में कुछ लोग वर्त रहते है, लेकिन कई लोग ऐसे होते है कि व्रत के दिन भूखा रहते है। उपवास का मतलब

नवरात्रि स्पेशल...- India TV Hindi
नवरात्रि स्पेशल रेसिपी: कूटू की खिचड़ी

नईदिल्ली: आज से शारदीय नवरात्र शुरु हो गए है। इन नवरात्र के पर्व में कुछ लोग वर्त रहते है, लेकिन कई लोग ऐसे होते है कि व्रत के दिन भूखा रहते है। उपवास का मतलब यह नही होता आप भूखा रहे बल्कि व्रत के पहले या बाद में ऐसा खाना चाहिए जो हेल्दी हो और आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी हो। अपनी खबर में ऐसी रेसिपी के बारें में बता रहें जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। इसे आप व्रत में या फिर किसी भी दिन बना कर खा सकते है। तो फिर अपनें लिए उपवास में बनाइए कूटू की खिचड़ी।

ये भी पढ़े- जानिए, नवरात्र में कन्याओं को किस दिन क्या करें भेंट

सामग्री

1. एक कप कूटू

2. आधा कप खट्टा दही
3. आधा कप छोटे आकार में कटें हुए आलू
4. एक चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
5.एक चम्मच जीरा
6. दो चम्मच बादाम का पाउडर
7. एक चम्मच घी
8. आछा चमेमच नींबू का रस
9. एक चम्मच चीनी
10. स्वादानुसार सेंधा नमक
11. थोड़ा तिल
12. हरी धनिया या पुदीना

ये भी पढ़े- गरबा के साथ अच्छी डाइट रखेगी नवरात्र में फिट, जानिए

यूं बनाएं कूटू की खिचड़ी

सबसे पहले कूटू को अच्छी तरह से साफ कर कम से कम दो घंटें के लिए भिगोकर रख दें। फिर इसे छान कर रख लें। इसके बाद दही में भी एक कप पानी मिलाकर इस फेट लें।
अब एक पैन में थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें। इसके बाद उसमें जीरा डालें और भून लें। इसके बाद इसमें आलू डालें और आधा पकनें तक पकाएं। फिर इसमें अदरत का पेस्ट, बादाम पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाते पुए पकाएं और जब तक पकाएं जब तक कि बादाम पाउडर का रंग ब्राउन न हो जाए और यह महक न छोड़ने लगें। इसके बाद इसमें दही, नमक और कूटू डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसे 25-30 मिनट तक पकाए। जब यह खिचड़ी की करह सुख जाएं तो गैस बंद कर दें। और इसे सर्विंग बाउल में निकाल कर हरी धनिया और तिल से गार्निश कर सर्व करें।

ये भी पढ़े- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल