1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. व्रत में बनाइये साबूदाने का उपमा

व्रत में बनाइये साबूदाने का उपमा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 26, 2015 05:51 pm IST,  Updated : Mar 27, 2015 11:36 am IST

नवरात्र में कुछ लोग निराहार व्रत रहते है और कुछ लोग दिन में एक बार खाना खाकर व्रत खोलते हैं। आज हम बताने जा रहे है साबुदाने से उपमा बनाने की विधि जो खाने में

- India TV Hindi

नवरात्र में कुछ लोग निराहार व्रत रहते है और कुछ लोग दिन में एक बार खाना खाकर व्रत खोलते हैं। आज हम बताने जा रहे है साबुदाने से उपमा बनाने की विधि जो खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होता है। साबूदाने का उपमा बनाने में ज्यादा तामझाम भी नहीं होता और आसानी से जल्द बन भी जाता है।

सामग्री-  

300 ग्राम साबूदाना भीगा हुआ,

100 ग्राम मूंगफली,

1 सेब,

1 कप अनार के दाने,

कुछ टुकड़े अन्ननास के,

10 काजू,

10 किशमिश,  

स्वादानुसार सेंधा नमक,

घी ज़रुरत के मुताबिक़

बनाने की विधि- मूंगफली को भूनकर सूखा पीस लें। अब इसमें कटे हुए सेब, अनार, अन्ननास मिलाकर एक तरफ रख दें। एक फ्राइंग पैन में घी डालकर गर्म करें। साबूदाना मिश्रण, किशमिश और काजू डालकर भूनें। मूंगफली पाउडर, सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और आंच से उतारकर धनिया की पत्ती से सजाकर गरमागरम सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल