1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न बनाने की ये है आसान रेसिपी, स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी

Recipe: रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न बनाने की ये है आसान रेसिपी, स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी

 Written By: Shipra Saxena
 Published : Jan 25, 2021 05:43 pm IST,  Updated : Jan 25, 2021 05:43 pm IST

ज्यादातर लोगों को कॉर्न खाना बहुत पसंद होता है। आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न की रेसिपी बताएंगे। ये बनाने में भी बहुत आसान है और स्वाद रेस्टोरेंट जैसा ही होगा।

 crispy corn- India TV Hindi
 crispy corn Image Source : INSTAGRAM/UNLIMITEDCRAVINGSFOREVER

सर्दियों में हर किसी को जल्दी जल्दी भूख लग जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप उन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें जो आपकी सेहत के लिए भी हेल्दी रहें और स्वाद में भी बेहतरीन रहें। आज हम आपको एक ऐसे ही हेल्दी स्नैक की डिश बताएंगे। ये डिश कॉर्न की है। ज्यादातर लोगों को कॉर्न खाना बहुत पसंद होता है। आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न की रेसिपी बताएंगे। ये बनाने में भी बहुत आसान है और स्वाद रेस्टोरेंट जैसा ही होगा। 

 crispy corn
Image Source : INSTAGRAM/TASTE_A_BIT  crispy corn

Recipe: इस मौसम में जरूर बनाएं मटर समोसा, स्वाद होगा ऐसा बनाएंगे बार-बार

क्रिस्पी कॉर्न बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • कॉर्न उबले हुए
  • चाट मसाला
  • नींबू का रस 
  • पिसी लाल मिर्च
  • नमक
  • आरारोट
  • फ्राई करने के लिए रिफाइंड

बनाने की विधि- सबसे पहले उबले हुए कॉर्न लें और उसमें आरारोट करीब दो चम्मच मिला लें। यहां पर हमने डेढ़ कप कॉर्न में 2 चम्मच आरारोट मिलाया है। इसके बाद कड़ाही में तेल डालें। तेल जैसे ही गरम हो जाए तो उसमें कॉर्न को डालकर फ्राई करें। आप देखेंगे कि आरारोट की वजह से कॉर्न हल्के से फूल गए हैं। जैसे ही ये फूल जाए तो उन्हें एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद कॉर्न में ऊपर से 2 चम्मच चाट मसाला, आधे चम्मच से भी कम पिसी लाल मिर्च, दो चम्मच नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब आपका रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न खाने के लिए एकदम तैयार है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल