1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: कुछ खाना है हल्का और पौष्टिक तो बनाएं दलिया की खिचड़ी, बनाने में लगेंगे सिर्फ 10 मिनट

Recipe: कुछ खाना है हल्का और पौष्टिक तो बनाएं दलिया की खिचड़ी, बनाने में लगेंगे सिर्फ 10 मिनट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2020 11:31 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 11:36 pm IST

अगर आप खाने में कुछ हल्का और पौष्टिक ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए दलिया की खिचड़ी सबसे बेस्ट है। जानिए दलिया की खिचड़ी बनाने की विधि।

Daliya Ki Khichdi- India TV Hindi
Daliya Ki Khichdi Image Source : INSTAGRAM/REEMA JHAVERI

अगर आप खाने में कुछ हल्का और पौष्टिक ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए दलिया की खिचड़ी सबसे बेस्ट है। ये ना केवल स्वाद में जबरदस्त है बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए बस आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी और ये स्वादिष्ट दलिया की खिचड़ी चुटकियों में बनकर तैयार हो जाएगी। जानिए दलिया की खिचड़ी बनाने की विधि।

दलिया की खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • एक कटोरी दलिया
  • महीन टमाटर
  • उबला हुआ हरा मटर
  • शिमला मिर्च
  • प्याज
  • हरी मिर्च
  • जीरा
  • राई
  • हल्दी
  • नमक 
  • देसी घी

Recipe: बची हुई रोटियों से बनाएं लाजवाब और टेस्टी पोहा, ये है बनाने की रेसिपी

बनाने की विधि- सबसे पहले कूकर में आप दो चम्मच देसी घी डालें। देसी घी गर्म होते ही उसमें आप आधा चम्मच राई और आधे चम्मच से कम जीरा डाल दें। इसके बाद इसमें महीन कटी हरी मिर्च, प्याज कटा हुआ, टमाटर महीन कटा, शिमला मिर्च और उबला हुआ मटर भी डाल दें। इसे करीब एक मिनट तक भूनें। आप चाहे तो इसमें और भी सब्जियां डाल सकते हैं।

करीब एक मिनट बाद इसमें आप दलिया डाल दें। दलिया को डालने के बाद इसे चलाएं। आधा मिनट बाद इसमें आधे चम्मच से कम हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। इसके बाद कूकर में उतना पानी डालें कि दलिया पानी में डूब जाए। पानी डालने के बाद कूकर को बंद करें और गैस की आंच तेज कर दें। करीब 2 से 3 सीटी लगाए और गैस बंद कर दें। जब सीटी निकल जाए तो इस खिचड़ी को आप दही या फिर अचार के साथ खा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल