1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Diabetes Diet: आज ही बनाएं खजूर-काजू के लड्डू, डायबिटीज रहेगा हमेशा कंट्रोल

Diabetes Diet: आज ही बनाएं खजूर-काजू के लड्डू, डायबिटीज रहेगा हमेशा कंट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2019 12:39 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 12:39 pm IST

खजूर-काजू के बने लड्डू सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए। जानें घर पर आसानी से बनाने की विधि।

dates cashew ladoo- India TV Hindi
dates cashew ladoo Image Source : SAMASTHI

खराब खानपान या फिर अनुवांशिक कारणों से डायबिटीज की समस्या विकराल रूप ले चुकी हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे अगर कंट्रोल नहीं किया गया तो इसके कारण कई खतरनाक बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए पहला काम है कि इसका इलाज कराना जिससे इसे कंट्रोल किया जा सके।

कई बार डाइबटीज के रोगियों को भी कुछ मीठा खाने का काफी मन करता है। अगर त्योहार हो तो फिर ज्यादा यह समस्या होती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे लड्डू की रेसिपी। जिनका जितना ज्यादा सेवन करेंगे उनना ही आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा।

Matar Paneer Recipe: घर पर यूं बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल का मटर पनीर

खजूर और काजू से बने ये लड्डू डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे आपका ब्लड शुगर तो कंट्रोल होगा ही। इसके साथ ही आपका वजन कम होने के साथ-साथ दिल हेल्दी रहेगा। जानें इन स्पेशल लड्डू को बनाने की विधि।

खजूर-काजू के लड्डू बनाने की सामग्री

  1. 1 कप खजूर (बीज निकले हुए)
  2. 1 चम्मच घी
  3. आधा कप कटे हुए बादाम
  4. आधा कप कटे हुए काजू
  5. आधा कप कटे हुई किशमिश
  6. एक चौथाई कप कद्दूकस किया हुआ गरी (सुखा नारियल)
  7. 1 चम्मच खसखस के बीज

ऐसे बनाएं खजूर-काजू के लड्डू

  • सबसे पहले खजूर को ब्लैंडर में डालकर पीस लें। इसमें  बिल्कुल भी पानी न मिलाएं।
  • अब एक बड़ी कढ़ाई लें और उसमें घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें बादाम, काजू, 2 चम्मच खजूर और एक चौथाई कप नारियल डाले।
  • 5 मिनट इसे धीमी आंच में फ्राई करें जब तक कि नट्स कंच्री न हो जाए।
  • अब इसमें एक चम्मच खसखच डालकर 2 मिनट भून ले। अब इसमें पीसा हुआ खजूर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसे तब तक फ्राई करते रहे जब तक कि खजूर से ऑयल न निकलने लगे।
  • ऑयल निकलने के बाद गैस बंद कर दें और इसे 5 मिनट ठंडा होने दें।
  • अब तुरंत लड्डू बनाना शुरू कर दें। इसे पूरा ठंडा न होने दें नहीं तो लड्डू बनाने में मुश्किल होगी।
  • आपको खजूर-काजू के लड्डू बनकर तैयार है। इन्हें आप एयरटाइट कंटेनर में 1 माह तक रख सकते है।  

बिना प्याज-लहसुन के यूं बनाएं सब्जी को गाढ़ा और लज्जतदार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल