1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Eid Special Recipe: ईद पर बनाइए स्वादिष्ट किमामी सेवई, जानिए बनाने की सिंपल विधि

Eid Special Recipe: ईद पर बनाइए स्वादिष्ट किमामी सेवई, जानिए बनाने की सिंपल विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2021 12:59 pm IST,  Updated : May 14, 2021 12:59 pm IST

कहा जाता है कि इसके डिश के बिना ईद का त्योहार फीका है। अगर आप भी इसस बार ईद में किमामी सेवई बनाने की सोच रहे हैं फिर यूं बनाएं लज़ीज किमामी सेवई।

Eid Special Recipe: ईद पर बनाइए स्वादिष्ट किमामी सेवई, जानिए बनाने की सिंपल विधि- India TV Hindi
Eid Special Recipe: ईद पर बनाइए स्वादिष्ट किमामी सेवई, जानिए बनाने की सिंपल विधि Image Source : INSTAGRAM//BLACK.PLATE.SAGA/

आज पूरे देश में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जाता रहा है। कोरोना वायरस के चलते हर कोई घर पर रहकर अपने परिवार के साथ ईद मना रहा है। ईद पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। सेवई का अपना खास महत्व होता है। इस दिन सेवई की शीर, सेवई का जर्दा, दूध वाली सेवई के साथ-साथ किमामी सेवई बनाई जाती है। इस बार आप अपने घरों पर बनाएं किमामी सेवई।  

कहा जाता है कि इसके डिश के बिना ईद का त्योहार फीका है। अगर आप भी इसस बार ईद में किमामी सेवई बनाने की सोच रहे हैं फिर यूं बनाएं लज़ीज किमामी सेवई

Eid 2021 Recipe: ईद पर बनाइए पश्तूनी जर्दा पुलाव, ये है आसान सी रेसिपी

किमामी सेवई बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम सेंवई
  • 1 कप मखाना
  • 3 चम्मच घी
  • स्वादानुसार शुगर
  • डेढ़ कप मावा
  • ढाई सौ ग्राम दूध
  • थोड़ा कटा हुआ बादाम
  • थोड़ा कटा हुआ काजू
  • 4-5 इलायची का पाउडर

Recipe:टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी से खाने में आ जाएगा नया स्वाद, जरूर करें ट्राई

किमामी सेवई बनाने की  विधि

किमामी सेवईं बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई या पैन में घी डालकर धीमी आंच  में गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें इलायची डालकर फ्राई करें। इसके बाद इन्हें निकाल लें। अब इसी पैन में सेवई डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें। अब चाशनी बनाएंगे। इसके लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करेंगे। जब चाशनी बन जाएं तो इसके बाद इसमें फ्राई की हुई सेवई डालें। जब सेवई चाशनी में अच्छी तरह से मिक्स बो जाएं तो इसमें दूध डाल दें और धीमी आंच में दूध गाढ़ा होने तक उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब इसके ऊपर फ्राई की हुई इलायची डाल दें। आपकी  किमामी सेवई बनकर तैयार है। गर्मागर्म सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल