1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Holi Special Recipe: रंगों के साथ ऐसे लें ड्राई फूट्स की गुझियों का मजा

Holi Special Recipe: रंगों के साथ ऐसे लें ड्राई फूट्स की गुझियों का मजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 09, 2017 05:41 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 05:41 pm IST

आपने कई तरह की गुझिया खाई होगी, लेकिन हम आज आपको ड्राई फ्रूट्स की टेस्टी गुझिया बनाना सिखाएंगे। जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेलदी भी है। तो फिर देर किस बात की। बनाइए इस होली को टेस्टी गुझियो के साथ।

dry fruit gujhiya- India TV Hindi
dry fruit gujhiya

रेसिपी डेस्क: होली जिसे रंगो का त्योहार कहा जाता है। ये एक ऐसा उत्सव है जिसमें किसी से कोई मन मुटाव नही रह जाता और इस होली पर कुछ मीठा न हो ऐसा हो ही नही सकता तो क्यों न इस त्योहार कुछ अलग और खास बनाए। होली का उत्सव हो और गुझिया न बनें। ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। आपने कई तरह की गुझिया खाई होगी, लेकिन हम आज आपको ड्राई फ्रूट्स की टेस्टी गुझिया बनाना सिखाएंगे। जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेलदी भी है। तो फिर देर किस बात की। बनाइए इस होली को टेस्टी गुझियो के साथ।

ये भी पढ़े

सामग्री

1. तीन कप मैदा
2. एक चौथाई कप घी
3. चुटकीभर नमक
4. दो कप तेल

भरावन  के लिए
5. दो कप घिसा सूखा नारियल
6. एक चौथाई कप बादाम
7. एक चौथाई कप पिस्ता
8. एक चौथाई कप काजू
9. थोड़े से खजूर
10. एक चौथाई कर किशमिश
11. एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर

ऐसे बनाएं ड्राई फ्रूट्स की गुझिया
एक बड़े बॉउल लें इसमें मैदा नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें पानी डालकर इसे नर्म गूंथ लें और गीले कपड़े से ढककर रख दें फिर भरावन की सभी सामग्रियों को एक साथ बॉउल में मिक्स कर लें। फिर इस आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें फिर एक छोटी सी कटोरी लें इसमें पानी और मैदे का पेस्ट बनाएं और अब उन लोईयों की पूड़ी बनाकर इसमें भरावन की सामग्री एक-एक चम्मच भर गुझिया के सांचे में रखे फिर इन गुझियों के किनारे से मैदे का पेस्ट लगाकर इसे अच्छी तरह से बन्द करें और सारी लोइयों से ऐसे ही गुझिया तैयार कर लें।

अब इन गुझियों को साफ्ट कॉटन से ढकते जाएं  फिर कढ़ाई में तेल गर्म करें और गर्म होने के बाद गैस को मीडियम आंच पर कर दें और इस तेल में फिर गुझिया तलें अब इन गुझियों को निकालकर बड़े पर रखते जाएं। जिससे सारा तेल पेपर सोख लें अब आपकी मेवे से बनी गुझिया तैयार है। इन्हें आप मनचाहे ढंग से मेहमानों के सामने सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल