1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बच्चों के लिए बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मिट्टी कैंडी, ये रहा बनाने का सिंपल तरीका

बच्चों के लिए बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मिट्टी कैंडी, ये रहा बनाने का सिंपल तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2020 02:36 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 02:36 pm IST

बच्चे कैंडी खाने की जिद तो करते ही हैं, ऐसे में आप मार्केट से खरीद कर ना देकर घर में ही साफ तरीके से कच्चे आम की कैंडी बना सकते हैं। 

कच्चे आम की कैंडी बनाने की विधि- India TV Hindi
कच्चे आम की कैंडी बनाने की विधि Image Source : INSTRAGRAM//MERI_RASOI.SE/

बच्चों को  चटपटी कैंडी खाना बहुत पसंद होता है। वह बाजार से लाकर तरह-तरह की कैंडी खाते हैं जो कई बार उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित होते हैं। ऐसे आप चाहे तो आसानी से घर में ही टेस्टी कैंडी बना सकते हैं। जो स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इन दिनों मार्केट में आपको आसानी से कच्चे आम मिल जाएंगे आप उनका इस्तेमाल करके आसानी से खट्टी-मिट्टी कैंडी बना सकते हैं। इन्हें आपके बच्चे भी काफी पसंद करेंगे। इतना ही नहीं इन कैंडी को आप 5-6 माह तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। जानिए घर पर कैसे बनाएं कच्चे आम की कैंडी।

मैंगो कैंडी बनाने के लिए सामग्री

  • आधा किलो कच्चा आम
  • 4-5 चम्मच पीसी हुई चीनी
  • आधा चम्मच नमक
  • जीरा पाउडर
  • काली मिर्च पाउडर
  • चाट मसाला

घर पर बनाएं चटपटा जलजीरा, स्वाद के साथ साथ हाजमा भी रहेगा दुरुस्त

ऐसे बनाएं कच्चे आम की कैंडी

सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर छिल लें। इसके बाद आम की गुठली अलग करके इसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इसे एक बाउल में रख लें। अब इसमें चीनी और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे करीब 1 घंटा के लिए छोड़ दीजिए। एक घंटा बाद आप देखेंगे कि इसे खूब सारा पानी आ गया है। अब इसमें थोड़ा सा और पानी डालकर धीमी आंच में पकाएंगे। 5-7 मिनट बाद देखें कि इसका कलर बदल गया है वैसे ही गैस बंद कर दें। अब इसे छन्नी में छाल लें। इसके बाद इसमें जीरा, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरीके से मिक्स कर लें।  अब इसे 7-8 घंटे पंखे में रख दें। इसके बाद इसे एक घंटा धूप में रख दीजिए। आपकी कच्चे आम की कैंडी बनकर तैयार है। 

कच्चे आम के साथ यूं बनाइए लहसुन और हरी मिर्च की चटनी, स्वाद के साथ-साथ बढ़ाएगी इम्यूनिटी भी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल