1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Matar Paneer Recipe: घर पर यूं बनाएं मटर पनीर, रेस्टोरेंट जाएंगे भूल

Matar Paneer Recipe: घर पर यूं बनाएं मटर पनीर, रेस्टोरेंट जाएंगे भूल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2020 02:50 pm IST,  Updated : May 27, 2020 02:50 pm IST

मटर पनीर की सब्जी काफी जायकेदार बनती है। रेस्टोरेंट में इसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। अगर आपको भी ये डिश रेस्टोरेंट की ज्यादा पसंद है तो इसे घर पर इस तरह बनाएं।

 मटर पनीर- India TV Hindi
 मटर पनीर Image Source : INSTRAGRAM/BINJALSVEGKITCHEN/

रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर बहुत ही टेस्टी रेसिपी है जो पूरे भारत में बहुत लोकप्रिय है। इस रेसिपी में पनीर और मटर को डालकर बनाया जाता है। पनीर और हरी मटर की सब्जी लोकप्रिय उत्तर भारतीय रेसिपी है जो आपको लगभग सभी रेस्तरां मेन्यू में मिल जाती हैं। नरम मसालेदार टमाटर के साथ इसका स्वाद कई गुना और बढ़ जाता है। तो फिर देर किस बात की घर पर यूं बनाएं रेस्टोपेंट स्टाइल मटर पनीर। 

घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर

मटर पनीर के लिए सामग्री

  • एक कप ताजे या फिर फ्रोजन मटर
  • एक कप कटे हुए पनीर 
  • एक कप कटा हुआ प्याज
  • एक कप कटा हुआ टमाटर
  • एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 3-4 लहसुन कूटा हुआ
  • 5-6 काजू
  • 1-2 हरी मिर्च कटी हुई
  • दो चम्मच तेल 
  • स्वादानुसार नमक
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चम्मच गरम मसाला
  • एक चम्मच धनिया पाउडर
  • 1-2   तेज पत्ता
  • 1-2 चम्मच कसूरी मेथी
  • थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया

घर पर बनाइए बूंदी के टेस्टी लड्डू, भगवान को भोग लगाइए, परिवार वाले भी होंगे खुश

ऐसे बनाएं मटर पनीर

सबसे पहले हम ग्रेवी तैयार करेंगे। इसके लिए थोड़ा सा तेल डलकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और काजू डालकर थोड़ी देर फ्राई करेंगे। इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और इसे धीमी आंच  में पकाएं जिससे यह आसानी से नरम हो जाएं। इसके बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। अब इसे  ब्लेंडर या मिक्सर जार में डालकर ग्रेवी बना लेंगे। अब उसी पैन में तेल गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद तेज पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला और टमाटर वाली ग्रेवी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और इसे 2 मिनट पकाने के बाद एक कप पानी डालें और उबाल आने तक पकाएं। अब इसमें  हरी मटर और नमक डालें। इसे मिलाने के बाद किसी ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर इसे 2-3 मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें पनीर डालें, क्रीम, कसूरी मेथी और धनिया डालें। अच्छी तरह से पक जाने के बाद हरी धनिया डाल दें। आपका रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर बनकर तैयार हैं। इसे पराठा, नॉन आदि के साथ सर्व करें। 

घर पर यूं बनाएं ढाबा स्टाइल भिंडी दो प्याजा, जानिए बनाने का तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल