1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बारिश के मौसम में मजा लें भुट्टे के हलवे का, ये है रेसिपी

बारिश के मौसम में मजा लें भुट्टे के हलवे का, ये है रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2018 03:25 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 03:39 pm IST

आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसी रेसिपी। जिसे खाकर आप हर चीज भूल जाएंगे। जी हां हम बताने जा रहे है भूट्टे का हलवा। जानिए इसको बनाने की विधि के बारें में।

Bhutte ka Halwa- India TV Hindi
Bhutte ka Halwa Image Source : YOU TUBE

रेसिपी डेस्क: बारिश का मौसम हो मकाई यानी भुट्टे से बनी हुई चीजें किसी को पसंद ना हो। ऐसा हो ही नहीं सकता है। भुट्टे के दानों को 'स्वीट कार्न' नाम से भी जाना जाता है। अगर इसमें कुछ मसाले और नींबू मिला दिया जाएं। तो इन्हें खाने में मजा आ जाता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसी रेसिपी। जिसे खाकर आप हर चीज भूल जाएंगे। जी हां हम बताने जा रहे है भूट्टे का हलवा। जानिए इसको बनाने की विधि के बारें में।

बनाने में समय- करीब 1 घंटा

सामग्री

  • एक कप भुट्टे
  • 100 ग्राम कद्दूकस किया हुा नारियल
  • एक कप घी
  • एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 159 ग्राम मावा
  • 2 कप चीनी
  • थोड़े बारीक कटे हुए बादाम

ऐसे बनाएं भुट्टे का हलवा

सबसे पहले भुट्टों से दाने निकाल लें। इसके बाद इसे ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इसके बाद कड़ाही लें और उसमें घी डालकर धीमी आंच में गर्म करें। गर्म होने के बाद उसमें भुट्टे के पेस्ट को पीस लें। जब तक ये करारा न हो जाएं। तब तक फ्राई कर लें। जब इससे खूशबू आने लगें तो इसमें मावा और नारियल डालकर अच्छा मिलाकर कम से कम 5 मिनट भूने। फिर इसमें चीनी और 2 कटोरी पानी डालकर धीमी आंच में पकने दें। जब ये गाढ़ा हो जाएं तो इसमें बादाम और इलायची पाउडर डालकर फिर थोड़ी देर पकने दें। आपका भूट्टे का हलवा बनकर तैयार है। इसे आप गर्मागर्म या फिर ठंडा सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल