1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: वनीला आइसक्रीम बनाना है बेहद आसान, जानिए घर पर कैसे बनाएं

Recipe: वनीला आइसक्रीम बनाना है बेहद आसान, जानिए घर पर कैसे बनाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 03:06 pm IST

अधिकतर लोगों को आइसक्रीम पसंद होती है लेकिन अब आप जब चाहे कुछ ही देर में अपनी मनपसंद आइसक्रीम घर पर बना सकते हैं। जानिए कैसे बनाएं वनीला आइसक्रीम।

वनीला आइसक्रीम- India TV Hindi
वनीला आइसक्रीम Image Source : INSTRAGRAM/DESSICUPPAKOTTARAKKARA

आइसक्रीम खाना हर उम्र के लोगों को पसंद होता है। मार्केट में कई  फ्लेवर में आपको आइसक्रीम मिल जाती है, लेकिन आप चाहे तो बिना किसी आइसक्रीम मेकर के घर में ही इसे आसानी से बना सकते हैं। तो फिर देर किस बात की ऐसे बनाएं वनीला आइसक्रीम। आपको बता दें कि वनीला आइसक्रीम दूध, चीनी और कुछ ड्राई फूट्स डालकर बनाई जाती है। 

वनीला आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप फुल क्रीम दूध
  • 1 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
  • आधा चम्मच चीनी
  • 2 चम्मच वनीला एसेंस
  • डेढ़ कप क्रीम
  • थोड़े से ट्राई फूट्स

बच्चों के लिए बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मिट्टी कैंडी, ये रहा बनाने का सिंपल तरीका

ऐसे बनाएं वनीला आइसक्रीम

सबसे पहले एक पैन में दूध और चीनी डालकर गर्म करें । इसके बाद जब इसमें उबाल आने लगे तो कस्टर्ड डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए उबाले और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाने के बाद इसमें क्रीम और वनीला एसेंस मिक्स करें। इसके बाद इसे किसी कंटेनर में भरकर फ्रिजर में रख दें। जब यह थोड़ा जम जाए तो इसे ब्लैंड करें और फिर जमने के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद फिर यहीं क्रिया दोहराएं। इसके बाद इसे 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में छोड़ दें। तय समय के बाद फ्रिज से इसे निकालकर ट्राई फूड्स से गार्निश करके सर्व करें। 

घर पर बनाएं खट्टा-मीट्ठा आम पापड़, ये रही बनाने की आसान विधि

नोट- फ्रिज में रखते समय कंटेनर का ढक्कन ज्यादा तेज न बंद करें। इससे आइसक्रीम में गाठे बन जाएंगी।     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल