1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बेसन और घी से बनाएं हलवाई जैसा दानेदार मोहनथाल मिठाई, नोट कर लें कितनी मात्रा में चाहिए सामग्री?

बेसन और घी से बनाएं हलवाई जैसा दानेदार मोहनथाल मिठाई, नोट कर लें कितनी मात्रा में चाहिए सामग्री?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 18, 2026 04:51 pm IST,  Updated : Aug 18, 2026 04:51 pm IST

अगर आपको घर पर ही दानेदार मोहनथाल मिठाई बनाना है तो इन टिप्स को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें। बेसन और घी से बनने वाली यह मिठाई खाने में बेहद लाजवाब लगती है

मोहनथाल मिठाई- India TV Hindi
मोहनथाल मिठाई Image Source : YOUTUBE -@N'OVEN - CAKE & COOKIES

मोहनथाल, एक ऐसी मिठाई है जिसका दानेदार स्वाद और टेक्स्चर इसे बाकी मिठाइयों से अलग बनाता है। यह मिठाई गुजरात में लोग खूब चाव से खाते हैं। अगर आप यह मिठाई घर पर बनाना चाहते हैं तो सामग्री कितनी मात्रा में इस्तेमाल होगा इसके बारे में ज़रूर पता होना चाहिए। मोहनथाल का परफेक्ट स्वाद पाने के लिए बेसन को सही तरीके से भूनना बेहद भी जरूरी है। तो चलिए जानते हैं घर पर हलवाई जैसा दानेदार मोहनथाल बनाने की आसान रेसिपी और इसके लिए कितनी मात्रा में सामग्री चाहिए।

मोहनथाल मिठाई के लिए सामग्री

 

बेसन 2 कप, चीनी 1 कप, घी 3/4 कप, दूध 1/4 कप, केसर 2 चुटकी, ड्राई फ्रूट्स 4 बड़े चम्मच

मोहनथाल मिठाई कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: मोहनथाल मिठाई बनाने के लिए, सबसे पहले दो कप बेसन लें। अब इसे बारीक छलनी से अच्छी तरह से छान लें। इस मिठाई को बनाने के लिए, एकदम बारीक बेसन की ज़रूरत होती है।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और कड़ाही को गैस पर रखें और हल्का गर्म होने दें। उसपर एक कड़ाही रखें। अब उसमें आधा घी डालें और बारीक किया हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह से चलाएं। बेसन को धीमी आंच पर भूनें, ताकि वह अच्छी तरह पक जाए

  • तीसरा स्टेप: जब बेसन हल्का लाल होने लगे तब उसमें बचा हुआ घी भी डालकर अच्छी तरह से भूनें। उसके बाद आप उसमें दूध और इलायची डालें और ब्राउन होने तक भूनें।

  • चौथा स्टेप: अब, एक तार की चाशनी बना लें और फिर चाशनी को बेसन में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब एक टीन के डिब्बे में बटर पेपर रखकर उसके ऊपर बेसन का मिश्रण अच्छी तरह से फैला दें।

  • पांचवां स्टेप: अब, ऊपर से ड्राई फ्रूट्स काटकर डालें और तीन से चार घंटे सेट होने के लिए रख दें। तय समय के बाद उसे डिब्बे में से निकालें और और अपने मन पसंद के शेप में काटें। आपकी, मोहनथाल मिठाई बनकर तैयार है। अगर आपको मिठाइयां खाना बेहद पसंद है तो आप चना, दूध और खजूर से भी टेस्टी मिठाई बना सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल