1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Kitchen Hacks: फ्रिज में लगे धब्बे को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके, एकदम नया जैसा चमकने लगेगा

Kitchen Hacks: फ्रिज में लगे धब्बे को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके, एकदम नया जैसा चमकने लगेगा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2021 11:19 pm IST,  Updated : Sep 02, 2021 11:19 pm IST

अगर आपके फ्रिज में धब्बे लग गए हैं तो ये घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।

fridge cleaning tips - India TV Hindi
फ्रिज को साफ करने के लिए टिप्स  Image Source : INSTAGRAM/VIPHOMESERVICES

फल, सब्जियों को सड़ने से बचाने के लिए फ्रिज में स्टोर किया जाता है। इसके अलावा दूध, दही या अचार भी जल्दी खराब न हों इसलिए इन्हें फ्रिज में रखा जाता है। लेकिन, कई बार जल्दबाजी में सामान निकालते हुए अगर गलती से कोई सामान गिर गया तो फ्रिज में धब्बे लग जाते हैं, जिन्हें साफ करना एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में आप इस काम को आसान करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकती हैं।  

फ्रिज साफ करने के लिए आप डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हर घर में मौजूद रहता है। साथ ही इसके अंदर लगे पीले धब्बों को मिटाने के लिए आप बाथरूम की सफाई में काम आने वाले एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है फ्रिज साफ करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका। 

कपड़ों से चाय के जिद्दी दाग होंगे छूमंतर, ये आसान टिप्स आजमा कर देखिए

  • फ्रिज की सफाई करने से पहले सबसे पहले इसे डिफ्रॉस्ट कर लें। फिर स्विच बंद करके प्लग बाहर निकाल दें। 
  • इसके बाद उसके अंदर जितना भी सामान रखा है उसे बाहर निकाल कर फ्रिज पूरी तरह से खाली कर दें। 
  • अब आप एक बर्तन में गर्म पानी और डिटर्जेंट पाउडर का घोल बना लें और कोई भी कपड़े का इस्तेमाल करते रगड़-रगड़ कर फ्रिज को साफ करें। 
  • आप चाहे तो आधा कप विनेगर और एक चौथाई कप बेकिंग सोडा लेकर घरेलू क्लीनर भी तैयार कर सकते हैं। 
  • अगर फ्रिज में पीले दाग धब्बे पड़ गए हों और वह साफ नहीं हो रहे हों तो घर में इस्तेमाल होने वाले एसिड का इस्तेमाल कर आप इन्हें साफ कर सकते हैं। 
  • एसिड की बोतल में टूथब्रश डूबाकर आप उस से इन धब्बों को रगड़ सकते हैं। इसकी मदद से ये पीले धब्बे तुरंत साफ हो जाएंगे। 
  • ये एसिड आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए, इसका इस्तेमाल करते समय अतिरिक्त सावधानी का ध्यान रखें। 
  • इसके बाद आप किसी साफ कपड़े से एक बार अपने फ्रिज को पोंछ सकते हैं। ताकि इसमें अगर कोई भी मॉइश्चर रह गया हो तो वह अच्छे से साफ हो जाए। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

किचन की कढ़ाही कितनी भी काली हो गई हो, कुछ ही देर में चमक उठेगी, ये घरेलू टिप्स करेंगे मदद

बाथरूम की टाइलों पर पड़े पीले दाग होंगे गायब, अपनाएं ये कारगर टिप्स

बेसन के साथ ये चीजें मिलाकर बनाएं फेसपैक, बेदाग चेहरे के साथ पाएं ग्लोइंग स्किन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल