1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Kitchen Hacks: सब्जी में हो गया है नमक तेज, तो ट्राई करें ये टिप्स

Kitchen Hacks: सब्जी में हो गया है नमक तेज, तो ट्राई करें ये टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2021 04:39 pm IST,  Updated : Oct 13, 2021 12:33 pm IST

कुछ ऐसे ट्रिक्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर सब्जी में ज्यादा हुए नमक को आप आसानी से कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

simple tips to reduce excess salt from food- India TV Hindi
सब्जी से ज्यादा नमक हटाने के घरेलू नुस्खे Image Source : PEXELC.COM

किसी भी खाने को स्वादिस्ट बनाने में सबसे बड़ी भूमिका नमक की होती है। ये एक ऐसी चीज है जो किसी भी खाने को बना या बिगाड़ सकता है। कई बार जल्दबाजी के कारण भी खाने में नमक की मात्रा ज्‍यादा या कम हो जाती है। हालांकि नमक अगर कम हो तो आप इसे आसानी से मैनेज कर सकते हैं। लेकिन खाने में अगर नमक की मात्रा ज्यादा हो जाए तो खाना बर्बाद हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर सब्जी में ज्यादा हुए नमक को आप आसानी से कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं। 

1. आटे की लोई बनाकर डालें

अगर ग्रेवी वाली सब्जी में नमक ज्‍यादा हो गया है तो ग्रेवी में आटे के छोटे-छोटे लोई बनाकर डाल दें। ऐसा करने से ग्रेवी में आटे के छोटी-छोटी लोई नमक को सोख लेती है और खाने का स्वाद बरकरार रहेगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आटे की लोई को ज्यादा देर तक ग्रेवी में न छोड़े।

2. आलू का करें इस्तेमाल 

जब सब्जी में ज्यादा नमक हो जाएं तो सबसे पहले आलू को छीलकर इसे काट लें और फिर सब्जी में डाल दें और कुछ देर बाद आलू को हटा दें। ऐसा करने से यह एक्‍स्‍ट्रा नमक को सोख लेगा और स्वाद में भी कोई कमी नहीं आएगी।

 Kitchen Tips : बर्तन स्टैंड की साफ-सफाई करने में होती है परेशानी? ट्राई करें ये ट्रिक्स

3. दही

सब्जी में नमक अगर ज्यादा हो गया है तो इसमें एक चम्मच दही डाल दें। इससे सब्जी में नमक कम हो जाएगा और स्वाद को भी बढ़ा देगा। 

4.नींबू  

अगर आपने दाल या सब्जी बनाई है और उसमें नमक तेज हो गया है तो इसमें आप नींबू का रस डाल सकते हैं। ऐसा करने से नमक कम हो जाएगा।

Kitchen Hacks: हरी चटनी को स्टोर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हफ्तों तक बनी रहेगी फ्रेश 

5. गर्म पानी

 ग्रेवी वाली सब्जी बनाते समय नमक ज्यादा हो गया है तो ऐसे में आप सब्जी में गर्म पानी डाल सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा ना डालें।

6. भुना बेसन

अगर करी में नमक ज्यादा हो गया है तो आप एक अलग कंटेनर में दो चम्‍मच बेसन को भून लें और फिर इसे करी में डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं। ऐसा करने से नमक कम हो जाएगा। आप सूखी सब्‍जी के लिए भी यह तरीका अपना सकते हैं। 

Kitchen Hacks: कटे हुए फलों को इस तरह करें स्टोर, लंबे समय तक बने रहेंगे फ्रेश 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल