1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मावा असली है कि नकली, ऐसें पहचाने

मावा असली है कि नकली, ऐसें पहचाने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2016 03:58 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 03:58 pm IST

अगर आप भी मार्केट से मावा लेने जा रहे है, लेकिन आपको यह नहीं पता कि कैसे पहचाने कि वह असली है कि नकली। हम अपनी खबर में बता रहे है कि कैसे पहचाने असली और नकली मावा को।

mawa- India TV Hindi
mawa

रेसिपी डेस्क: त्योहारों का मौसम आता है कि ढेरों तरह की मिठाई बनना शुरु हो जाती है। अक्टूबर तो त्योहारों का माह है। जिसके कारण मावा की डिमांड भी अधिक है। जिसके कारण मार्केट में अधिक मात्रा में मिलावटी मावा आ रहा है। जिससे आपको ठीक ढंग से पहचान नहीं कर पाते है। जो कि बाद में आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित होते है। साथ ही आपके अनुसार रेसिपी भी न बन पाती है। अगर आप भी मार्केट से मावा लेने जा रहे है, लेकिन आपको यह नहीं पता कि कैसे पहचाने कि वह असली है कि नकली। हम अपनी खबर में बता रहे है कि कैसे पहचाने असली और नकली मावा को।

  • जब आप मावा ले रहे है। जो थोड़ा सा मावा लेकर अपने अंगूठे के नाखून पर रगड़ें। अगर वह असली होगा तो घी कि महक काफी देर तक आएगी।
  • आप असली मावा की पहचान उसे टेस्ट कर भी कर सकते है। इसके लिए थोड़ा सा मावा लेकर चखें। अगर इसका स्वाद कसैला है तो वह नकली है।
  • थोड़ा सा मावा हाथ में लें और इसकी गोली बनाएं। अगर ये फटने लगें तो समझ लीजिए कि ये नकली है।
  • इसके अलावा आप थोड़ा सा मावा हाथ में लें अगर ये चिपचिपा है, तो समझ लीजिए कि ये नकली है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल