1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. त्योहारों में केसरी खीर बनाकर लाएं रिश्तों में मिठास

त्योहारों में केसरी खीर बनाकर लाएं रिश्तों में मिठास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2016 07:44 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 07:44 pm IST

चाहे कोई भी पूजा, त्योहार, शादी या फिर किसी भी तरह का सेलीब्रेशन हो उसमें मीठे में खीर न हो, तो कुछ हो ही नहीं सकता है। इसके बिना तो सबी कुछ फीका लगता है। अगर आप भी कीर बनाना चाहते है, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। जी हां इस बार ट्राई करें केसरी खीर।

kesri kheer- India TV Hindi
kesri kheer Image Source : PTI

रेसिपी डेस्क: खीर भारत में हर जगह अपने-अपने तरीके से बनाई जाती है। जिनके नाम भी अलग-अलग होते है। आमतौर पर ये दूध और चावल से बनती है। जिसे सभी बड़े ही चाव से खाना पंसद करते है। चाहे कोई भी पूजा, त्योहार, शादी या फिर किसी भी तरह का सेलीब्रेशन हो उसमें मीठे में खीर न हो, तो कुछ हो ही नहीं सकता है। इसके बिना तो सबी कुछ फीका लगता है। अगर आप भी कीर बनाना चाहते है, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। जी हां इस बार ट्राई करें केसरी खीर। जिसमें केसर डालकर बहुत ही स्वादिष्ट खीर बनाई जाती है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

सामग्री

1. आधा लीटर फुलक्रीम दूध
2. आधा कप बासमती चावल
3. 1-2 धागे केसर
4. आधा कप चीनी
5. एक चौथाई कप कसा हुआ नारियल
6. एक चौथाई कप छोटे टुकड़े में कटे हुए काजू
7.  एक चौथाई कप छोटे टुकड़े में कटे हुए बादाम
8. एक चौथाई कप छोटे टुकड़े में कटे हुए पिस्ता
9. एक चम्मच इलायची पाउडर

ऐसे बनाएं केसरी खीर

  • सबसे पहेल चावल को धोकर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके साथ ही दो चम्मच दूध में केसर भिगोंकर रखें।
  • एक भारी तली वाला पैन में दूध डालकर गर्म करें।
  • जब दूध में उबाल आने लगे तब इसमें केसर और चावल डालें।
  • इसके बाद गैस धीमी करके इसे पकने दे। जिससे कि ये टेस्टी और क्रीमी हो जाएं।
  • जब ये पक जाएं तो गैस से उतारने के 8 -9 मिनट पहले इसमें चीनी और इलायची पाउडर, नारियल और सभी मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इसे एक बड़े बाउल में निकालकर पिस्ता और बादाम से गार्निश कर सर्व करें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल