1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: यूं बनाएं टेस्टी ऑमलेट करी

Recipe: यूं बनाएं टेस्टी ऑमलेट करी

 Published : Nov 30, 2016 07:01 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 07:04 pm IST

आपने अंडे से बनी कई तरह की डिश खाई होगी। लेकिन आज हम आपको कुछ स्पेशल डिश बता रहे है। जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। बनाएं ऑमलेट करी। जी हां नाम से ही टेस्टी समझ आ रहा है। फरि देर किस बात की। ट्राई करें ऑमलेट करी।

Omelet curry recipe- India TV Hindi
Omelet curry recipe

रेसिपी डेस्क: आपने अंडे से बनी कई तरह की डिश खाई होगी। लेकिन आज हम आपको कुछ स्पेशल डिश बता रहे है। जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। बनाएं ऑमलेट करी। जी हां नाम से ही टेस्टी समझ आ रहा है। फरि देर किस बात की। ट्राई करें ऑमलेट करी।

सामग्री

1. पांच अंडे
2. दो बारीक कटे हुए प्याज
3. एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
4. तीन हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
5. आधा छोटा चम्मच जीरा
6. एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
7. एक चम्मच हल्दी का पाउडर
8. दो चम्मच धनिया पाउडर
9. एक चम्मच जीरा पाउडर
10. आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
11. आधा कप टमाटर की प्यूरी
12. एक कप नारियल का दूध
13. आवश्कतानुसार ऑयल
14. स्वादानुसार नमक
15. बारीक कटा हुआ हरा धनिया

ऐसे बनाएं ऑमलेट करी
सबसे पहले एक बाउल में अंडे फोड़ ले और उसमें नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल कर मिला लें। इसके बाद इसे नॉनस्टिक पैन में ऑयल डालकर इसमें ये मिक्षण डालकर ऑमलेट बना लें।

इन्हें बनाकर साइड में रख दें। अब दूसरे पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमें जीरा डाल दें। फिर प्याज. अदरक-लहसुन पेस्ट जालकर भूनें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर थोड़ा सा पानी डालकर पकाएं।

जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें टॉमेटो प्यूरी डालकर मिलाएं और इसे तेल छोड़ने तक अच्छी तरह पका लें। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर पकने दें। फिर इसमें ऑमलेट के पीस कर इसमें डाल दें और 5 मिनट पकने दें। 5 मिनट बाद इसमें नारियल का दूध, नमक और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ी देर पकने के बाद गैस बंद कर दें। आपका ऑमलेट करी बन कर तैयार है। इसे आप एक बाउल में निकाल कर ऊपर से हरा धनिया डालकर कर सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल