1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: चुटकियों में घर पर बनाएं परफेक्ट मार्केट स्टाइल मैंगो शेक, ये है आसान रेसिपी

Recipe: चुटकियों में घर पर बनाएं परफेक्ट मार्केट स्टाइल मैंगो शेक, ये है आसान रेसिपी

 Written By: Shipra Saxena
 Published : May 30, 2021 10:52 pm IST,  Updated : May 30, 2021 10:52 pm IST

बाजार जैसा मैंगो शेक घर पर बनाने की एक ऐसी रेसिपी बताते हैं जिसे ट्राई करने के बाद आप बाजार से भी लजीज मैंगो शेक घर पर कुछ ही मिनटों में बना लेंगे।

Mango shake recipe- India TV Hindi
Mango shake recipe Image Source : INSTAGRAM/KING_OFDEVIL_009

गर्मियों के मौसम में लोग सबसे ज्यादा फलों में आम को खाना पसंद करते हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि लोगों को आम की बनी चीजें भी खाना अच्छा लगेगा। आज हम आपको बाजार जैसा मैंगो शेक घर पर बनाने की एक ऐसी रेसिपी बताते हैं जिसे ट्राई करने के बाद आप बाजार से भी लजीज मैंगो शेक घर पर कुछ ही मिनटों में बना लेंगे। बस इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। जानें वो चीजें क्या हैं और घर पर कैसे आप आसानी से बाजार से भी अच्छा मैंगो शेक बना सकते हैं।

मैंगो शेक बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • पका हुआ आम मैंगो शेक वाला- 1 से दो
  • चीनी
  • ठंडा दूध
  • ड्राई फ्रूट्स- काजू, बादाम और किशमिश
  • आइसक्रीम

बनाने की विधि- सबसे पहले आप आम को पानी से अच्छी तरह से धो लें। अगर आप दो लोगों के लिए मैंगो शेक बना रहे हैं तो दो आम लें। अब आम को छील लें और उसके छोटे छोटे टुकड़े कर लें।

Recipe: इस आसान तरीके से जमाएं बाजार जैसी आइसक्रीम, घर में मौजूद है सारा सामान

अब मिक्सी के जार में आम के टुकड़ों को डालें। आप आम और दूध का अनुपात बराबर रखिएगा। यानी कि आधा गिलास आम और आधा गिलास दूध। दो लोगों को लिए शेक बना रहे हैं तो दो आम के साथ एक गिलास ठंडा दूध मिक्सी के जार में डालें।

अब स्वादानुसार चीनी डालिए। इसके बाद जार को बंद करें और ग्राइंड करें। इसके बाद जार को खोलें और दो गिलास में इस शेक को डालें। अब गिलास में एक चम्मच आइसक्रीम डालें। आइसक्रीम डालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आइसक्रीम का शेप गोलाकार में निकलें। इस तरह से अगर आप आइसक्रीम गिलास में डालेंगे तो वो देखने में बहुत अच्छा लगेगा। आइसक्रीम को गिलास में डालने के बाद उसके ऊपर काजू, बादाम और किशमिश डालें। आपका बाजार जैसा मैंगोशेक घर पर बनकर एकदम तैयार है। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल