1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और स्पेशल मटन शमी कबाब

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और स्पेशल मटन शमी कबाब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2016 06:36 pm IST,  Updated : Feb 09, 2016 06:36 pm IST

घर के खानें में जो बात और प्यार होता है वह बाहर नहीं मिल सकता है। तो फिर देर किस बात की घर में बनाइए शमी कबाब की स्पेशल रेसिपी।

chicken shami kabab- India TV Hindi
chicken shami kabab

नई दिल्ली: आपने कई तरह के कबाब खाए होगे। वेज भी और नॉन वेज भी। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्टी होते है। तो इस बार ट्राई करें शमी कबाब जोकि मटन से बनता है। यह खानें में इतने टेस्टी होते है कि आप खाएगे लेकिन आपका मन इनसे कभी नहीं भरेगा। मार्केय में तो यह आसानी से मिल जाते है, लेकिन घर के खानें में जो बात और प्यार होता है वह बाहर नहीं मिल सकता है। तो फिर देर किस बात की घर में बनाइ मटन शमी कबाब की स्पेशल रेसिपी

ये भी पढ़े-  Recipe: पनीर मंचूरियन

सामग्री

1. आधा किलो बोनवेस मटन साफ किया हुआ

2. एक कप चने की दाल उबली हुई
3. एक अंडा उबला और छिला हुआ
4. दो चम्मच बटर
5. आधा चम्मच जीरा  
6. आधा चम्मच गरम मसाला
7. एक चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट
8. डेढ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
9. आधा कप प्याज पेस्ट और एक बारीक कटा हुआ प्याज
10. एक चुटकी हल्दी
11. एक चुटकी धनिया
12. पुदीना थोड़ा सा
13. आवश्यकतानुसार नमक
14. आवश्यकतानुसार तेल

ऐसे बनाएं शमी कबाब

सबसे पहले एक कुकर में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें प्याज का पेस्ट, जीरा, डासकर भूनें। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, पुदीना डालकर फिर मिलाए फिर इसमें मटन डाल दें। और ढक्कन बंद करके पकने दे। जब दो सीटी लग जाए तो इसे उतार ले। और एक बाउल में निकालकर इसे ठंड़ा होने दे। अब इसे एक प्लेट में लेकर गरम मसाला, नमक और धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसी तरह भरावन के लिए एक बाउल में उबला अंडा, एक चुटकी लाल मिर्च, नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब मटन वाला मिश्रण हाथ में लेकर छोटी लोई बनाकर इसमें अंदर अंडे वाला मिश्रण भर दे औप अच्छी तरह से बंद कर दें। इसे गोल आकार में लेकर इसे चपटा करें। इसे तरह सारें कबाब बना लें।

अब एक पैन में घी डालकर अच्छी तरह से गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो धीमे-धीमे यह कबाब डाल दें और ब्राउन होने तक तलेंष इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। लो जी आपके शमी कबाब बनकर तैयार है। अब आप इसे गरमा-गर्म सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल