1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नवरात्रि 2019: व्रत में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा कुट्टू आटा का ये पकवान, ये हैं इसके फायदे

नवरात्रि 2019: व्रत में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा कुट्टू आटा का ये पकवान, ये हैं इसके फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2019 07:32 am IST,  Updated : Apr 06, 2019 07:32 am IST

सकारात्मकता और ऊर्जा से भरे नवरात्र के शुभ दिनों में देवी मां की पूजा पुरे विधि विधान और श्रद्धा से करनी चाहिए।व्रत रखने से न केवल मन शांत होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग व्रत में कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि इस आटे का सेवन करने के कई फायदे भी हैं।

कुट्टू आटा पकवान- India TV Hindi
कुट्टू आटा पकवान

सकारात्मकता और ऊर्जा से भरे नवरात्र के शुभ दिनों में देवी मां की पूजा पुरे विधि विधान और श्रद्धा से करनी चाहिए।व्रत रखने से न केवल मन शांत होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग व्रत में कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि इस आटे का सेवन करने के कई फायदे भी हैं।

लो ब्लड प्रेशर से छुटकारा दिलाता है 

कुट्टे के आटे का निरंतर सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात दिलाने में सहायक होता है। डायबिटीज से पीड़ित लोग इस आटे को आसानी से खा सकते हैं क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और ग्लाहइसीमिक इंडेक्ट 49 से 51 फीसदी होता है जो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाने में मदद करता है। 

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है
कुट्टू के आटे में एक खास प्रकार का एसिड होता है जिसे लाइनोलेनिक कहते हैं। ये खास एसिड एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और एलडीएल को कम करता है। 

वजन कम करने में मददगार
कुट्टे के आटे में मैग्नीशियम, विटामिन बी , आयरन , कैल्शियम , फॉलेट और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इस आटे में कार्बोहाइड्रेट 75 फीसदी तो वहीं 25 फीसदी उच्च स्तर का प्रोटीन होता है जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है।  नोट- कुट्टू का आटा काफी गरम होता है इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से बचें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल