1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी ओट्स कुकीज

ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी ओट्स कुकीज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2015 09:42 pm IST,  Updated : Dec 29, 2015 09:42 pm IST

नई दिल्ली: कुकीज एक ऐसी चीज है जिसे हम किसी भी समय औक किसी बी मौसम में बड़े ही चाव से खाते है। कुकीज एक ऐसी चीज है कि हर उम्र के लोगों को पसंद

oatmeal cookies- India TV Hindi
oatmeal cookies

नई दिल्ली: कुकीज एक ऐसी चीज है जिसे हम किसी भी समय औक किसी बी मौसम में बड़े ही चाव से खाते है। कुकीज एक ऐसी चीज है कि हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। लेकिन क्या आप जानते है कि जो बाजार में कुकीज मिलती है वो मैदा और चीनी से बनी होती है जो स्वास्थ्यके लिए हानिकारक होती है। तो फिर इन्हे घर में ही क्यों न बनाया जाए तो खानें में भी टेस्टी और साथ में हेल्दी भी। अगर आपको ओट्य खाना पसंद है तो फिर इसी से क्यों न बनाया जाए आज कि स्पेशल रेसिपी। देर किस बात कि चलो बनाते है ओट्स की कुकीज।

सामग्री

1. दो कप ओट्स
2. दो कप गेहूं का आटा
3. एक कप गुड़ बारीक
4. आधा कप बटर
5. एक चौथाई कप दूध
6. एक अंडा
7. आधा चम्मच नमक

ऐसें बनाए ओट्स कुकीज
सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री में गर्म करें। इसके बाद एक बाउल में आटा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसमें ओट्स और गुड, बटर, अंडा, आवश्यकतानुसार दूध डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें। फिर इसके बाद इसकी हथेली की सहायता से गोल-गोल लोई बना लें।

या फिर कुकी कटर की मदद से अलग-अलग आकार में काट लें। फिर इन्हें ओवन में रख दीजिए। इसे कम से कम 15 मिनट बाद बेक करें। जब तक ये ब्राउन और कुरकुरा न हो जाएं। हो जाने के बाद इसे बाहर निकाल लें। आपके ओट्स के कुकीज बन कर तैयार अब आप इसे जैसे चाहे वैसे खा सकते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल