1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Breakfast Recipe: नाश्ते में बनाएं 'रवा उपमा रेसिपी', ये है रेसिपी

Breakfast Recipe: नाश्ते में बनाएं 'रवा उपमा रेसिपी', ये है रेसिपी

 Published : Nov 04, 2019 08:01 am IST,  Updated : Nov 04, 2019 08:01 am IST

साउथ इंडियन खाने की बात ही अलग है। सुबह का ब्रेकफास्ट हो या दोपहर का खाना साउथ इंडियन खाने में रहता है ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक तत्व।

रवा उपमा रेसिपी- India TV Hindi
रवा उपमा रेसिपी

साउथ इंडियन खाने की बात ही अलग है। सुबह का ब्रेकफास्ट हो या दोपहर का खाना साउथ इंडियन खाने को लोग बहुत पसंद करते हैं क्योंकि यह ऑयल फ्री रहने के साथ-साथ पौष्टिक तत्व से भरा होता है। सुबह के ब्रेकफास्ट में अक्सर लोग साउथ इंडियन ही पसंद करते है क्योंकि यह खाने में हेल्दी होता ​है। आज हम आपको बताएगे रवा उपमा रेसिपी जिसे आप आसान तरीके से घर में बना सकते हैं। घर में रवा उपमा बनाने में काफी आसान है। सिर्फ इतना ही नहीं आप चाहे तो शाम की चाय के साथ भी इसे बनाकर खा सकते हैं। 

सिर्फ 30 मिनट में बनाए रवा उपमा: रवा उपमा को बनाने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगेगा। इसे बनाना बेहद आसान है, इसके लिए चाहिए सूजी, प्याज, घी, राई, चने की दाल और नमक डालकर आप इसे बनाकर कभी भी खा सकते हैं। 

रवा उपमा की सामग्री

200 ग्राम सूजी

600 ml (मिली.) पानी

75 ग्राम घी

5 ग्राम सरसों के बीज

2 ग्राम काले चने की दाल

2 ग्राम पीली चने की दाल

100 ग्राम प्याज

5 ग्राम हरी मिर्च

25 ग्राम काजू

2 ग्राम कढ़ी पत्त

रवा उपमा बनाने की वि​धि

सबसे पहले पानी उबाल लें।

प्याज और हरी मिर्च को अच्छे से काट लें।

गहरे पैन में घी गर्म कर लें और उसमें सरसो भून लें।

इसके बाद उसमें दाल को भूरा होने तक भूनें। प्याज, कढ़ीपत्ता, काजू और हरी मिर्च डालकर भूनें।

प्याज जब भून जाए, तो उसमें सूजी डालकर भूनें।

अब इसमें उबला हुआ पानी डालकर तेजी से चलाएं और स्वादनुसार नमक डाल दें।

पानी सूखने के बाद उसमें कद्दूकस किया नारियल और हरा धनिया डालकर सजाएं और सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल