1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएं टेस्टी कोल्ड कॉफ़ी विद वैनिला आइसक्रीम

ऐसे बनाएं टेस्टी कोल्ड कॉफ़ी विद वैनिला आइसक्रीम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2015 08:23 am IST,  Updated : Sep 15, 2015 11:02 am IST

नई दिल्ली: आजकल शायद ही कोई ऐसा हो जिसे कॉफी पीना अच्छा नही लगता होगा और जहां बात कोल्ड कॉफी विद वैनिला आइसक्रीम की हो, तो आप खानें से मना नही कर पाएगें। इसका नाम

Recipe: कोल्ड कॉफ़ी विद...- India TV Hindi
Recipe: कोल्ड कॉफ़ी विद वैनिला आइसक्रीम

नई दिल्ली: आजकल शायद ही कोई ऐसा हो जिसे कॉफी पीना अच्छा नही लगता होगा और जहां बात कोल्ड कॉफी विद वैनिला आइसक्रीम की हो, तो आप खानें से मना नही कर पाएगें। इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है आपका पेट चाहे जितना भरा हो लेकिन अगर आपको आइसक्रीम दी जाए तो आसानी से खा लेते है।  हम अपनी खबर में ऐसी डिश के बारें में बताएगे जिसे आप घर में ही आसानी से बना सकते है। इसके लिेए आपको बाहर जाने की जरुरत नही पड़ेगी और अगर आपके घर कोई मेहमान आ जाए तो उसके लिए यह सबसे जल्दी और आसानी से तैयार होने वाली ड्रिंक है।

सामग्री-

1. दो कप ठंडा फुल क्रीम मिल्क
2. दो चम्मच कॉफी पाउडर
3. तीन चम्मच चीनी
4. चार स्कूब चम्मच वनीला आइसक्रीम
5. दो चम्मच चॉकलेट सीरप
6. सात बारीक कटे हुए काजू
7. एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ चॉकलेट
8. चार बारीक कटे हुए पिस्ते
9. चार बारीक कटे हुए बादाम (बारीक काट लें)
10. थोडा-सी आइस क्यूब

यू बनाएं कोल्ड कॉफ़ी विद वैनिला आइसक्रीम

सबसे पहले कॉफी को एक गिलास मे लेकर मेल्ट चॉकलेट को गार्न्श करके रख दे इसके बाद एक काफी मग में चीनी, कॉफी पाउडर और  थोडा गर्म पानी डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिला लें और तब तक चलाते रहे जब तक कि कॉफी और चीनी को मिक्स होने के बाद  उससे झाग न निकलनें लगे। अब एक मिक्सी के जार में ठंडा दूध, आइस क्यूब, वैनिला आइसक्रीम करीब बीस सेकंड तक ग्राइंड करे फिर इसे एक गिलास में निकाल ले और इसमें पहलें से तैयार काफी के मिश्रण को डाल दे। इसके बाद इसके ऊपर एक चम्मच वैनिला आइसक्रीम, ड्राई फ्रूट्स, कद्दूकस की हुई चॉकलेट डालकर गार्निश करके सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल