1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: यूं बनाएं कुछ मिनटों पर टेस्टी कढ़ी

Recipe: यूं बनाएं कुछ मिनटों पर टेस्टी कढ़ी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 29, 2016 06:01 pm IST,  Updated : Nov 29, 2016 06:01 pm IST

अगर आपको बहुत तेज भूख लगी है और कढ़ी खाने का मन है तो बस थोडा देर में ही इसे आप तैयार कर सकते है। जानिेए इसे बनाने की विधि के बारें में।

Kadhi - India TV Hindi
Kadhi

रेसिपी डेस्क: भारतीय व्यंजन में से एक कढ़ी भी आती है। जिसे लोग अपने अनुसार पकौड़ी, आलू डालकर बनाते है। इसे बनाने का तरीका कई तरह का होता है। माना जाता है कि कढ़ी बनाने के लिए आपके पास समय होना चाहिए, क्योंकि इसे बनाने में बहुत समय लगता है। अगर आपको बहुत तेज भूख लगी है और कढ़ी खाने का मन है तो बस थोडा देर में ही इसे आप तैयार कर सकते है। जानिेए इसे बनाने की विधि के बारें में।

सामग्री

1. एक चौथाई कप खट्टा दही
2. तीन चम्मच बेसन
3. पानी
4. आवश्कतानुसार ऑयल
5. लाल सुखी खड़ी मिर्च
6. थोड़े मेथी के दाने
7. थोड़े सरसों के दाने
8. एक चुटकी हींग
9. आधा चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
10. थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर
11. थोड़ा सा हल्दी पाउडर

12. दो चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट

ऐसे बनाएं टेस्टी कढ़ी
सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही और बेसन डालकर अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डाले जिससे कि ये थोड़ा पतला हो जाएं। अब एक पैन में थोड़ा सा ऑयल डाले और इसमें सरसों, मेथी के दाने, लाल खड़ी मिर्च, हींग, लहसुन अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी डालकर अच्छे से फ्राई करें। फिर इसमें बेसन और दही का पेस्ट डाल दें। इसे चम्मच की सहायता से धीरे-धीरे मिला लें। गैस धीमी आंच में करके इसे पकने दें। जब ये थोड़ी गाढ़ी हो जाए। तो आप गैस बंद कर दें। इसे आप चावल या रोटी के साथ सर्व कर खाएं।

ये भी पढ़े-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल