1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कच्चे केले के चिप्स बनानें की विधि

कच्चे केले के चिप्स बनानें की विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 03, 2015 10:29 am IST,  Updated : Jul 03, 2015 10:30 am IST

नई दिल्ली: आप बाजार के चिप्स खाकर-खाकर अगर बोर हो गए हो और आप चाहते है कि कुछ घर पर ही बनाने का ट्राई कर रहे है तो कच्चे केले के चिप्स बनाए क्योकि यह

कच्चे केले के चिप्स...- India TV Hindi
कच्चे केले के चिप्स बनानें की विधि

नई दिल्ली: आप बाजार के चिप्स खाकर-खाकर अगर बोर हो गए हो और आप चाहते है कि कुछ घर पर ही बनाने का ट्राई कर रहे है तो कच्चे केले के चिप्स बनाए क्योकि यह बहुत ही स्वादिष्ट और कुरकुरें होते है। आप चिप्स को किसी एअर टाइट कंटेनर में भर कर रख सकते हैं। यह चिप्स एक महीनें तक खराब नहीं होते है।  इन्हें आप चाय, कॉफ़ी के साथ खाइए और दुसरों को भी खिलाइए।

 सामग्री

1.सात- आठ कच्चे केले

2.आधा चम्मच हल्दी

3.एक चम्मच नमक

तलने के लिए आवश्यकतानुसार तेल

ऐसे बनाएं

केले धोकर और छील ले फिर छिले हुये केले से चिप्स कटर से या चाक़ू से एक बराबर पतले चिप्स काट लीजिए। इसके बाद किसी बड़े बर्तन में पानी लेकर उसमें हल्दी और नमक मिला कर कटें चिप्स को पांच मिनट के लिए इस पानी में डूबा के रख दीजिए। फिर पांच मिनट बाद चिप्स पानी से निकाल कर सूती कपड़े पर डालिए और पानी को अच्छी तरह से सूख जाने के लिए रख दें।

एक कढ़ाई में तेल गरम कीजिए फिर इसमें गरम तेल में थोड़े से केले के चिप्स डालकर कुरकुरे होने तक तलें फिर प्लेट में निकाल लें। अच्छी तरह ठंडा होने तक खुला रखें फिर एयर टाइट डिब्बे में रख लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल