1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: सिर्फ 5 मिनट में ऐसे बनाएं आटा का हलवा

Recipe: सिर्फ 5 मिनट में ऐसे बनाएं आटा का हलवा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 12, 2018 11:23 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 11:23 pm IST

अगर आपके पास कम समय है और कुछ हेल्दी बनाना चाहते है तो आप आटा का हलवा बनाएं। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में। 

Atta Ka Halwa- India TV Hindi
Atta Ka Halwa Image Source : PINTEREST

रेसिपी डेस्क: आपने हलवा कई तरीके से खाएं होगे। सूजी, गाजर के हलवा। लेकिन हम आपके लिए लेकर आएं है आटा का हलवा। जी हां जो आपके गुरुद्वारे में प्रसाद के रुप में मिलता है। जिसे खाने से अलग ही आनंद मिलता है। अगर आपके पास कम समय है और कुछ हेल्दी बनाना चाहते है तो आप आटा का हलवा बनाएं। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।  

आटा का हलवा बनाने की सामग्री

  • 1 कप गेंहू का आटा
  • 1 कप शुगर
  • 1 कप पानी
  • एक चम्मच इलायची पाउडर
  • 4 चम्मच घी
  • काजू
  • किशमिश

ऐसे बनाएं गेहूं के आटा का हलवा

सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें किशमिश डालकर गोल्डन फ्राई कर लें। फिर इन्हें निकाल लें।

अब इसी पेन में दोबारा घी डालकर आटा डालकर हल्की आंच में भूनें। कम से कम 6-7 मिनट भूनने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। इसके बाद इसमें चीनी डालकर पकाएं। कम से कम 5 मिनट पकने के बाद इसमें थोड़ा सा घी डालें। इसके बाद इसे थोड़ा भूनते रहें। पिर इसमें काजू और किशमिश डाल दें। आपका टेस्टी आटा का हलवा बनकर तैयार है। गर्मागर्म सर्व करें।  

Chhath Recipe 2018: घर पर ऐसे आसानी से ठेकुआ बनाकर मनाएं छठ का पर्व

नकली मावे का सेवन करने से हो सकती है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी, ऐसे करें असली-नकली मावा की पहचान

Recipe: सर्दियों में ऐसे बनाएं मसालेदार आलू गोभी की सूखी सब्जी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल