1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: सावन में कुछ खाना चाहते हैं चटपटा और टेस्टी तो झट से यूं बनाएं मखाना भेल

Recipe: सावन में कुछ खाना चाहते हैं चटपटा और टेस्टी तो झट से यूं बनाएं मखाना भेल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 07, 2020 08:40 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 08:40 pm IST

सावन के पवित्र माह में अगर आप व्रत रख रहे हैं और कुछ चटपटा और टेस्टी खानेका मन हो रहा हैं तो एक बार 'मखाना भेल' ट्राई करें।

मखाना भेल, Makhana bhel- India TV Hindi
मखाना भेल Image Source : INSTAGRAM/SUMISCOOKBOOK

6 जुलाई से सावन का पवित्र माह शुरू हो चुका है। इस खास मौके पर कई लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं। इस व्रत के दौरान कुछ फलाहार या फिर हल्का भोजन किया जाता है। अगर आप भी फलाहार रहने का संकल्प ले चुके हैं लेकिन आपको तेजी से भूख लग रही हैं तो आप इस चटपटे और टेस्टी मखाना भेल को बना सकते हैं। यह झट से बनकर तैयार हो जाएगा। फिर देर किस बात की घर पर यूं बनाएं टेस्टी मखाना भेल। 

मखाना भेल बनाने के लिए सामग्री

  • दो कप मखाना
  • दो चम्‍मच देसी घी
  • आधा कप भुने हुए मूंगफली के दाने
  • एक छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • एक छोटा चम्‍मच अमचुर पाउडर
  • थोड़ी हरी चटनी
  • एक चम्‍मच इमली की चटनी
  • आधा कटा हुआ खीरा
  • आधा कटा हुआ सेब
  • एक टमाटर बारीक कटा हुआ
  • स्‍वादानुसार सेंधा नमक
  • हरी मिर्च कटी हुई

Recipe: सावन में घर पर बनाइए यूपी की ये मशहूर खोए भरी पूड़ी, खाने में बहुत टेस्टी और तरीका भी आसान

ऐसे बनाएं मखाना भेल

सबसे पहले एक कढ़ाई या पैन में घी गर्म करेंगे। घी गर्म हो जाने के बाद धीमी आंच में मखाना डालकर हल्का फ्राई कर लेगें। फ्राई करते समयइसमें हल्दी, अमचुर और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेगे। इसके बाद इन्हें एक बाउल में निकाल लेंगे। 

अब इसमें टमाटर, सेब, खीरा, मूंगफलू, हरी मिर्च, लाल मिर्च, चटनी आदि सभी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। आपका टेस्टी मखाना भेल बनकर तैयार है। 

Recipe: सावन के खास मौके पर घर पर बनाएं टेस्टी घेवर, यह रहा बनाने का आसान तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल