रेसिपी डेस्क: साउथ इंडियन की सबसे बेस्ट रेसिपी डोसा माना जाता है। जो कि आपको हर जगह आसानी से मिल जाता है। डोसा, नारियल की चटनी और सब्जी। वाह नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। डोसा कई तरह का बनाया जाता है जैसे की मसाला डोसा, रवा डोसा, रवा प्याज का डोसा आदि। लेकिन आपने कभी अंडे बना हुआ डोसा खाया है। जी हां जो खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। अगर नहीं पता तो जानिए कैसे बनाएं सेज़वान एग डोसा।
सेज़वान एग डोसा के लिए सामग्री
ऐसे बनाएं सेज़वान एक डोसा
सबसे पहले एक बड़े बाउल में एग, धनिया, मिर्च, प्याज, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद नॉन स्किट डोसा पैन गर्म करें।
अब एक बाउल में डोसा का पेस लेकर बीच में डालकर उसे पूरे तवा में अच्छी तरह से पतला-पतला फैला दें। इसमें कुछ बूंदे तेल की डालें। जिससे कि यह अच्छे से फ्राई हो जाएं। इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच सेज़वान सॉस अच्छी तरह से लगा लें।
अब इसमें एग वाला पेस्ट धीमे से डालें। इसके बाद इसमें चीज कदूदकस करके और कुछ हरा प्याज डालें इसके बाद इसे थोड़ी देर पकने दें।
जब आपको नीचे से डोसा पक जाएं तो इसे एक ओर से दूसरे ओर पलट दें। किछ सेकंड के बाद इसे पैन से निकाल लें।
आपका सेज़वान एक डोस बनकर तैयार है। इसे आप ग्रीन या फिर टमाटर चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
संपादक की पसंद