1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: कम तेल मसाले का खाने का है मन तो बनाएं स्टफ्ड इडली, ये है बनाने की आसान रेसिपी

Recipe: कम तेल मसाले का खाने का है मन तो बनाएं स्टफ्ड इडली, ये है बनाने की आसान रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 22, 2021 11:29 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 11:30 pm IST

स्टफ्ड इडली की रेसिपी बताएंगे। ये ना केवल स्वाद में लाजवाब होगी बल्कि सेहत के लिए हेल्दी होगी।

stuffed idli- India TV Hindi
stuffed idli Image Source : INSTAGRAM/MRSCHEF_75 •

अगर आपका कम तेल मसाले का कुछ खाने का मन है तो आपके लिए ये डिश बेस्ट है। आज हम आपको स्टफ्ड इडली की रेसिपी बताएंगे। ये ना केवल स्वाद में लाजवाब होगी बल्कि सेहत के लिए हेल्दी होगी। जानें स्टफ्ड इडली बनाने की आसान सी रेसिपी।

Recipe: बिना तेल मसाले का खाने का है मन तो बनाएं चना चाट, स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी

स्टफिंग के लिए जरूरी चीजें

  • हरा मटर उबला हुआ
  • गाजर महीन काटकर उबला हुआ 
  • गरम मसाला
  • हींग
  • जीरा
  • धनिया पाउडर 
  • आमचूर पाउडर
  • पिसी लाल मिर्च
  • हरी मिर्च
  • नमक 
  • रिफाइंड

स्टफिंग बनाने की विधि- सबसे पहले आप हरा मटर और गाजर को उबाल लें। इसके बाद आप कड़ाही में तेल डालें। तेल के गर्म होते ही उसमें आधे चम्मच से कम जीरा डालें। इसके बाद इसमें हरा मटर और गाजर डालकर चलाएं। अब इसमें आधा चम्मच पिसा धनिया पाउडर, आधे चम्मच से भी कम पिसी लाल मिर्च, चुटकी भर हींग, आधा चम्मच आमचूर पाउडर डालें। इसके साथ ही महीन कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच से कम गरम मसाला, धनिया की पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से भूनें। जब ये भुन जाए तो गैस बंद कर इसे प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। 

सूजी की इडली बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • सूजी
  • दही
  • ईनो

स्टफिंग वाली इडली बनाने की विधि- अगर आप कूकर में इडली का स्टैंड रखकर इडली बना रहे हैं तो सांचे में थोड़ा सा रिफाइंड लगा लें। इसके बाद सूजी लें और उसमें दही मिला दें। सूजी और दही का अनुपात किस तरह से लेना है उसके लिए आप इस बात का ध्यान रखें कि अगर सूजी दो कटोरी ली है तो दही एक कटोरी लें। दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। अगर गाढ़ा हो रहा हो तो आप उसमें पानी मिला लें। 

Recipe: ठंड में लजीज लगता है चने की दाल का स्टफ पराठा, ये है बनाने की आसान रेसिपी

कूकर में थोड़ा पानी डालें। जब पानी खौल जाएं तो इडली के मटीरियल में आप ईनो डालें। इसके बाद उसे अच्छे से मिलाएं। अब इटडी का स्टैंड लें और एक सांचे में थोड़ा सा इडली का मटीरियल डालें। इसके बाद जो आपने स्टफिंग बनाई है वो थोड़ी सी इसके ऊपर रखें और फिर इसके ऊपर इडली का मटीरियल डालें। इसी तरह से सभी सांचों में मटीरियल के साथ स्टफिंग का तरीका अपनाएं। 

अब स्टैंड को कूकर में रख दें और कूकर के ढक्कन से सीटी निकाल दें। धीमी आंच पर करीब 5 से 6 मिनट तक पकाएं। इडली बनी है या नहीं इसे चेक करने के लिए आप चम्मच या फिर छुरी की नोक को इडली के अंदर डालें। अगर छुरी या फिर चम्मच आसानी से बाहर निकल आए तो समझ जाएं कि आपकी इडली बनकर तैयार है। इसी तरह से आप सारे मटीरियल से स्टफिंग वाली इडली बनाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल