Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: सिर्फ 10 मिनट में आप बना सकते हैं 'मेथी का थेपला', बड़ी ही आसान है विधि

Recipe: सिर्फ 10 मिनट में आप बना सकते हैं 'मेथी का थेपला', बड़ी ही आसान है विधि

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Jul 03, 2019 09:22 am IST, Updated : Jul 03, 2019 10:06 am IST

मेथी थेपला एक लोकप्रिय गुजराती रेसिपी है,जिसे आप घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्रियों से बना सकते हैं।

मेथी का थेपला- India TV Hindi
मेथी का थेपला

मेथी थेपला एक लोकप्रिय गुजराती रेसिपी है,जिसे आप घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्रियों से बना सकते हैं। यह थेपला रेसिपी बहुत आसान और स्वादिष्ट गुजराती डिश है। आप इस रेसिपी को ब्रेकफास्ट,टी-टाइम स्नैक या लंच या डिनर के तौर पर ले सकते हैं। अगर आप के घर पर अचानक से मेहमान आ जाएं तो आप उनके लिए यह रेसिपी बना सकते हैं। इस गुजराती  रेसिपी को आप किसी भी खास मौके या त्योहार पर बना सकती हैं।

मेथी थेपला रेसिपी की सामग्री

3 कप गेहूं का आटा

30 ग्राम मेथी के पत्ते

3 टेबलस्पून नमक

2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर

1 कटी हरी मिर्च

200 ग्राम बटर

1 पीस कटा अदरक

1 कप मैदा

1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर

½ कप घी

मेथी थेपला रेसिपी बनाने की वि​धि

मेथी थेपला एक स्वादिष्ट गुजराती डिश है,इसे बनाने के लिए सबसे पहले मेथी की पत्तियों को पानी में भिगा दें। ठंडे पानी में अच्छी तरह से भिगाने के बाद इसमें से अतिरिक्त पानी बाहर निकाल लें। पानी निचोड़कर मेथी की पत्तियां काट लें। थेपला को स्वादिष्ट बनाने के लिए कुछ हरी मिर्च काटकर डाल लें।

इसके बाद एक बाउल में गेहूं का आटा,मैदा और बाकी सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप एक चम्मच घी भी इसमें डाल सकती हैं। अब पानी मिलाकर कठोर आटा गूंथें। कुछ समय बाद इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और इससे चपाती के आकार में बना लें। इसे तंदूर में हल्की आंच पर पका लें। बाद में इसपर देसी घी लगा दें। आखिर में अपनी पसंद के अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement