1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चटनी पीसते वक्त डाल दें ये एक चीज, फिर बनेगी एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल जैसी हरी चटनी

चटनी पीसते वक्त डाल दें ये एक चीज, फिर बनेगी एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल जैसी हरी चटनी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 18, 2024 01:03 pm IST,  Updated : Jul 18, 2024 01:03 pm IST

चटनी का रंग जब तक हरा न हो दिखने में अच्छी नहीं लगती। आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल में एकदम हरे रंग की चटनी बनाने की ट्रिक बता रहे हैं। इसके लिए चटनी पीसते वक्त आपको सिर्फ 1 चीज मिलानी है जो रंग को एकदम हरा बना देगी। जानिए चटनी को हरा कैसे बनाएं?

हरी चटनी कैसे बनाएं- India TV Hindi
हरी चटनी कैसे बनाएं Image Source : FREEPIK

पकौड़े के साथ हरी चटनी स्वाद बढ़ा देती है। खाने के साथ खट्टी-मीठी चटनी हो तो मजा दोगुना हो जाता है। अक्सर लोग घर में हरे धनिए की चटनी बनाते हैं। पकौड़े, समोसे और कई दूसरी डिश के साथ हरे धनिए की चटनी खूब स्वादिष्ट लगती है। लेकिन कई बार चटनी रखने पर काली हो जाती है और पानी छोडने लगते हैं। जबकि रेस्टोरेंट्स में मिलने वाली चटनी का रंग एकदम हरा रहता है। इसके लिए कुछ लोग ज्यादा धनिया डाल देते हैं। जिससे चटनी का रंग हरा होने की बजाय काला सा होने लगता है। अगर चटनी को बनाकर स्टोर कर लिया जाए तो रंग एकदम बदल जाता है। आज हम आपको ये कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे चटनी का रंग एकदम रेस्टोरेंट वाली चटनी के जैसा हरा रहेगा। बस चटनी बनाते वक्त आपको इसमें कुछ खास चीजें डालने की जरूरत होगी। जिससे चटनी का हरे रंग की बनेगी और स्वाद भी एकदम रेस्टोरेंट्स जैसा मिलेगा। आप इसे हफ्तेभर भी स्टोर करके रखेंगे तो भी रंग नहीं बदलेगा।

रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं हरी चटनी

  1. रेस्टोरेंट स्टाइल में हरी चटनी बनाने के लिए आप चटनी के सारे इंग्रीडिएंट्स डालें।
  2. आप थोड़ा हरा धनिया लें और साथ में 2 हरी मिर्च डालें। चटनी में 1 टमाटर का इस्तेमाल करें।
  3. हरी चटनी में 2 कली लहसुन, 1 इंच अदरक का टुकड़ा भी डाल दें इससे स्वाद अच्छा होगा।
  4. अब नमक और जीरा डालकर सारी चीजों को एक बार मिक्सी में अच्छी तरह से घुमाएं।
  5. अब 2-3 चम्मच दही को किसी कपड़े में निकालकर हैंग कर दें, जिससे हंग कर्ड बन जाए।
  6. अब दही को चटनी में डालकर एक बार फिर से पीस लें। आप देखेंगे इससे चटनी का रंग एकदम हरा हो जाएगा।
  7. चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप भुना हुआ जीरा डालें और इसमें थोड़ा चाट मसाला डाल दें।
  8. इस चटनी को आप हफ्तेभर भी फ्रिज में रखेंगे तो रंग हरा ही रहेगा और चटनी का स्वाद भी वैसा ही बना रहेगा।
  9. आप चाहें तो इस तरह बिना टमाटर के भी चटनी बना सकते हैं। दही डालने से चटनी में खटास आ जाती है।
  10.  इस चटनी को आप खाने का साथ, पकौड़ों के साथ या किसी दूसरे स्नैक्स के साथ खाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल