1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. यूरिक एसिड को गलाकर बाहर निकालेगा एक चम्मच अजवाइन, ऐसे करें सेवन

यूरिक एसिड को गलाकर बाहर निकालेगा एक चम्मच अजवाइन, ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2023 02:59 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 02:59 pm IST

अजवाइन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखती है। इसके सेवन से आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं।

 Ajwain ke health benefits- India TV Hindi
Ajwain ke health benefits Image Source : FREEPIK

आजकल के फास्ट फॉरवर्ड लाइफ स्टाइल में युवा से लेकर बुजुर्ग हर कोई लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उसमें एक बीमारी यूरिक एसिड भी है। यूरिक एसिड एक ऐसा केमिकल है जो प्यूरीन नाम के केमिकल को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ देता है। जब शरीर में इसका लेवल बढ़ जाता है तो कई तरह की सेहत संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं। इन दिक्कतों में गठिया, शुगर, हार्ट और किडनी से संबंधित दिक्कतें शामिल हैं। ऐस में समय रहते ही यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करना जरूरी है। जानिए इस नुस्खे के बारे में और इसके इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में।

यूरिक एसिड को कंट्रोल करेगा अजवाइन

अजवाइन सिर्फ खाने का खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि स्वास्थ्य को भी बनाए रखती है। अजवाइन खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा यूरिक एसिड कंट्रोल करने में भी कारगर है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने का काम करता है। 

यूरिक एसिड पेशेंट ऐसे करें इस्तेमाल

यूरिक एसिड से पीड़ित व्यक्ति रोजाना एक गिलास खाली पेट अजवाइन का पानी पिएं। बस आप सोने से पहले एक गिलास में एक चम्मच अजवाइन डालकर रातभर उसे रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। इसके अलावा आप चाहें तो अजवाइन के साथ अदरक को मिलाकर भी खा सकते हैं। ये दोनों ही नुस्खे कारगर हैं।

ये बैक्टीरिया करते हैं पेट की गंदगी का जड़ से सफाया और डाइजेशन को दुरुस्त, जानें किन सुपरफूड के सेवन से बढ़ेगी इनकी संख्या

ये दिक्कतें भी होंगी दूर 

पेट की समस्या: अगर आप एसिडिटी और कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो अजवाइन आपको फायदा करेगी। इसमें एंटीस्पास्मोडिक और कर्मिनेटिव गुण होते हैं जो इन दोनों समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करते हैं। 

जोड़ों के दर्द में आराम: अगर आप जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो उसमें भी अजवाइन कारगर है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो अर्थराइटिस से जुड़ी समस्या से भी आराम दिलाने में सहायता करते हैं

इन्फेक्शन से करती है बचाव: अजवायन में एंटी बैक्टीरिया के तत्व मौजूद होते हैं। यही एंटी बैक्टीरिया तत्व शरीर को सर्दी जुकाम जैसे वायरल इन्फेक्शन से बचाने में सहायता करते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

पैरों के साथ आंखों की थकान को भी तुरंत दूर करता है इस तेल का मसाज, हज़ारों साल पुराना है यह नुस्खा, ऐसे करें मालिश

नाखून पर सफेद दाग का किस्मत से नहीं है कनेक्शन, इस मिनिरल की कमी से होती है ये समस्या, ये सुपरफूड करेंगे इस कमी को दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल