1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. काले अंगूर की शिकंजी गर्मी में शरीर को कर देगी तरोताजा, सेहत को मिलेंगे अनगिनत फायदे, फटाफट नोट करें रेसिपी

काले अंगूर की शिकंजी गर्मी में शरीर को कर देगी तरोताजा, सेहत को मिलेंगे अनगिनत फायदे, फटाफट नोट करें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 17, 2025 09:13 am IST,  Updated : Mar 17, 2025 09:13 am IST

Black Grapes Shikanji Recipe: गर्मियां आते ही शिकंजी पीने का मन करने लगता है। नींबू की शिंकंजी तो आपने कई बार पी होगी, लेकिन आज हम आपको काले अंगूर की शिकंजी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। जो स्वाद और सेहत दोनों में जबरदस्त होती है।

काले अंगूर की शिकंजी कैसे बनाएं- India TV Hindi
काले अंगूर की शिकंजी कैसे बनाएं Image Source : FREEPIK

इन दिनों काले अंगूर का सीजन है। हरे और काले अंगूर खाने में जितने टेस्टी लगते हैं शरीर के लिए उतने ही फायदेमंद माने जाते हैं। काले अंगूर से कई तरह की डिश बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको अंगूर की शिकंजी बनाना बता रहे हैं। जिसे पीने के बाद आप नींबू की शिंकजी पीना भूल जाएंगे। घर आए मेहमानों को अंगूर की ठंडी शिकंजी सर्व करें। गर्मी में तरोताजा अहसाह के लिए अंगूर की शिकंजी बनाकर पी सकते हैं। काले अंगूर की शिकंजी शरीर को तुरंत एनर्जी देगी। बदलते मौसम के लिए अंगूर की शिकंजी फायदेमंद ड्रिंक है। जानिए काले अंगूर की शिकंजी कैसे बनाते हैं?

अंगूर की शिकंजी बनाने के लिए सामग्री

  • करीब 1 कप काले अंगूर
  • दो चम्मच चीनी
  • एक नींबू
  • आधा चम्मच चाट मसाला
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • थोड़े पुदीने के पत्ते
  • सोडा वाटर ऑप्शनल

काले अंगूर की शिकंजी की रेसिपी

  • सबसे पहले काले अंगूर को अच्छी तरह से पानी में धो लें। चाहें तो अंगूर को थोड़ी देर पानी में डालकर छोड़ दें।

  • अब किसी मिक्सर जूसर में काले अंगूर डालकर अच्छी तरह पीस लें और जूस निकाल लें।

  • अंगूर के जूस को छान लें और उसमें चीनी डालकर हल्का उबालने के लिए गैस पर रख दें।

  • अंगूर के रस को हल्का गाढ़ा होने तक पकाना है। इसके बाद जूस में आइस क्यूब्स डालें। बर्फ डालने से जूस पतला हो जाएगा।

  • अब इसमें नींबू का रस, पुदीने की पत्ते हल्का क्रश करके और चाट मसाला मिला दें।

  • सेंधा नमक या काला नमक डालें और इसमें सोडा वाटर डालकर शिकंजी सर्व करें।

काले अंगूर की शिकंजी के फायदे

गर्मी में काले अंगूर की शिकंजी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। काले अंगूर खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। अंगूर में पोटेशियम और डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अंगूर में राइबोफ्लेविन नामक तत्व होता है जो सिरदर्द और माइग्रेन में फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो कैंसर के खतरे को भी कम करते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल