1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में घर पर नहीं जमता है गाढ़ा दही? ट्राई करें ये तरीके, आएगा बाजार जैसा स्वाद

सर्दियों में घर पर नहीं जमता है गाढ़ा दही? ट्राई करें ये तरीके, आएगा बाजार जैसा स्वाद

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Nov 26, 2022 11:53 pm IST,  Updated : Nov 26, 2022 11:53 pm IST

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ट्रिक्स और टिप्स जिसे अपनाकर आप घर पर आसानी से दही जमा सकते हैं। आइए जानते हैं।

घर पर दही जमाने के लिए चीजें- India TV Hindi
घर पर दही जमाने के लिए चीजें Image Source : FREEPIK

यूं तो दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह सेहत के साथ-साथ खाने का स्‍वाद भी बढ़ाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से आपको बचाता है। इसलिए ज्यादातर लोग खाने में दही लेना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना बाजार से दही खरीदकर खाएंगे तो ये आपकी पॉकेट पर भारी तो पड़ेगा ही साथ ही रोज-रोज बाजार जाने का झंझट भी रहेगा। तो क्यों न फिर दही बाहर से खरीदकर लाने की बजाए इसे घर पर ही जमाया जाएं। 

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें घर पर दही जमाना नहीं आता। कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनका दही मार्केट जैसा अच्छा नहीं जम पाता है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में दही जमाना काफी मुश्किल होता है। अगर आप भी उनमें से हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ट्रिक्स और टिप्स जिसे अपनाकर आप घर पर आसानी से दही जमा सकते हैं। आइए जानते हैं।

 घर पर दही जमाने के लिए चीजें

  • फुल क्रीम दूध
  • दो चम्मच दही का जामन

दही जमाने की विधि

  1.  दही जमाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि आपके पास फुल क्रीम दूध ही होना चाहिए, क्योंकि इससे दही मलाईदार जमेगी। 
  2. अब दही जमाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध को अच्छी तरह खौला लें। 
  3. इसके बाद जिस बर्तन में दही जमाना है उसमें दूध डालें। 
  4. ध्यान रहें कि जितना दही जमाना है उसी के हिसाब से दूध लेना। यानी यदि आपको आधा किलो दही जमाना है तो आधा लीटर दूध लें और एक किलो दही जमाना है तो एक लीटर। 
  5. दही जमाने के लिए आप मौसम के हिसाब से दूध का टेंपरेचर रखें। जैसे यदि आप गर्मी में दही जमा रहे हैं तो दूध बहुत हल्का गरम होना चाहिए और अगर आप ठंड में दही जमा रहे हैं तो दूध थोड़ा ज्यादा गर्म लें।
  6. अब जिस बर्तन में दही जमाना है उसमें दूध को डालकर उसमें दो चम्मच दही का जामन डालकर अच्छे से फेट लें।
  7.  अब इसे ढककर ऐसी जगह पर रख दें जहां इसे कोई हिलाए नहीं।
  8. अगर आप सर्दी के मौसम में दही जमा रहे हैं तो इसे ऐसे ही 10 से 12 घंटे तक के लिए रहने दें। 
  9. वहीं यदि आप  गर्मी के मौसम में दही जमा रहे हैं तो इसे करीब 6-7 घंटे तक रहने दें। 

हेल्दी समझकर खाने वाली ये चीजें बन सकती हैं हार्ट अटैक का कारण, स्टडी से जानें कैसे हैं ये नुकसानदेह

इस 1 विटामिन की कमी से ज्यादा फटते हैं आपके होंठ, लिप बाम से नहीं इन फूड्स की लें मदद

 सर्दियों में खाएं कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर ये 5 लड्डू, गठिया और सर्दी-जुकाम के रोगियों के लिए भी फायदेमंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल