1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस 1 विटामिन की कमी से ज्यादा फटते हैं आपके होंठ, लिप बाम से नहीं इन फूड्स की लें मदद

इस 1 विटामिन की कमी से ज्यादा फटते हैं आपके होंठ, लिप बाम से नहीं इन फूड्स की लें मदद

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 26, 2022 10:34 am IST,  Updated : Nov 26, 2022 10:34 am IST

Vitamin deficiency chapped lips: कुछ विटामिन आपके शरीर के लिए अंदर से पोषण और हाइड्रेशन का काम करते हैं। जैसे कि विटामिन बी के कई प्रकारों में से एक की कमी आपके फटे होंठों का कारण बन सकती है।

Vitamin_deficiency_chapped_lips- India TV Hindi
Vitamin_deficiency_chapped_lips Image Source : FREEPIK

Vitamin b12 chapped lips: मेरे होंठ हमेशा क्यों फटे रहते हैं? ये सवाल बहुत से लोगों के मन में आता है। कई बार होंठों पर बार-बार पेट्रोलियम जेली और लिम बाम लगाने के बाद भी लोगों की होंठ फटी रह जाती है। लेकिन, आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल, ये शरीर में हाइड्रेशन यानी पानी की कमी के कारण हो सकता है। पर कुछ विटामिन की कमी भी फटे होंठों का कारण बन सकती है। दरअसल, विटामिन बायोएक्टिव की तरह काम करते हैं और शरीर में नमी और हाइड्रेशन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। तो, आइए हम आपको बताते हैं किस विटामिन की कमी से आपके होंठ फट सकते हैं।

विटामिन बी 12 की कमी से होंठों का फटना-Vitamin B12  deficiency Cause Chapped Lips in Hindi

विटामिन बी 12 की कमी से आपके होंठ तेजी से फट सकते हैं। दरअसल, विशेष रूप से विटामिन बी -12 (Riboflavin)  फटे होंठों का कारण बन सकता है। ये हर मौसम में रह सकता है और शरीर में इसकी कमी लगातार रह सकती है। इसे मेडिकल टर्म में  एंगुलर चीलाइटिस (Angular cheilitis) भी कहते हैं जिसमें होंठों की एक गंभीर और बहुत असुविधाजनक स्थिति देखने को मिलती है। इसमें आप होठों के कोनों पर भी त्वचा में दरारें और घाव महसूस कर सकते हैं।

मजबूत मसल्स के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के ये टिप्स, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी समस्याओं में भी है कारगर

फटे होंठों का कारण- Chapped lips causes in hindi

इसके अलावा कई बार कुछ विटामिन की अधिकता भी फटे होंठों का कारण बन सकती है। दरअसल, फटे होंठों के कई कारणों में से एक है जिंक और विटामिन ए की अधिकता है। इसके अलावा शरीर में हमेशा पानी की कमी बने रहना भी फटे होंठों का कारण बन सकती है। तो, ऐसे में आपको इन चीजों से बचना चाहिए।

हेल्दी समझकर खाने वाली ये चीजें बन सकती हैं हार्ट अटैक का कारण, स्टडी से जानें कैसे हैं ये नुकसानदेह

विटामिन बी 12 की कमी को ऐसे दूर करें- Vitamin B12 Foods

विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आप कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि टूना मछली, दूध और डेयरी उत्पाद, अंडे और सैमन मछली का सेवन इस विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने डॉक्टर की मदद से भी इस सप्लीमेंट की कमी को दूर कर सकते हैं। पर कोई भी चीज अपने मन से ना लें क्योंकि ये आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।