1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अंगूर की तासीर गर्म होती है या ठंडी? खाने से पहले जानें इसे कब और कौन से विटामिन के लिए खाएं

अंगूर की तासीर गर्म होती है या ठंडी? खाने से पहले जानें इसे कब और कौन से विटामिन के लिए खाएं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 17, 2023 05:14 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 05:14 pm IST

हरे अंगूर में कौन सा विटामिन पाया जाता है, क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है। दरअसल, इसे बारे में जान कर ही आप अंगूर खाने के तमाम फायदे को पा सकते हैं। साथ ही जानेंगे अंगूर खाने का सही समय।

grapes is cold or hot - India TV Hindi
grapes is cold or hot Image Source : FREEPIK

अंगूर खाना किसे नहीं पंसद। लेकिन, कुछ लोग बताते हैं कि इसे खाने से उन्हें सर्दी-जुकाम हो जाता है। पर ये अक्सर उन्हीं लोगों के साथ होता है जो कि इसकी तासीर जानें बिना इसे खा लेते हैं। जी हां, ये सवाल अगर हम आपसे पूछेंगे तो आप भी एक बार सोच में पड़ जाएंगे। पर यही एक चीज है जो इसे खाने के लाभों को पाने में मदद कर सकती है। क्योंकि अंगूर की तासीर जान कर ही आप इसे खाने का सही समय (when to eat it in hindi) तय कर पाएंगे और बीमार होने से बचे रह पाएंगे। तो, जानते हैं अंगूर से जुड़े इन तमाम सवालों के बारे में विस्तार से।

अंगूर की तासीर गर्म होती है या ठंडी-Grapes is cold or hot? 

अंगूर की तासीर ठंडी होती है। इसमें सबसे ज्यादा पानी की मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनाइड्स और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, जब आप इसे गलत समय पर खाते हैं तो इसकी ठंडी तासीर सर्दी-जुकाम समेत बुखार और कई समस्याओं का कारण बन सकता है। 

vitamins in grapes
Image Source : FREEPIKvitamins in grapes

बस 1 खीरा दूर कर सकता है शरीर की कई समस्याएं, जानें इसे रोज खाने के चार फायदे

अंगूर में कौन सा विटामिन पाया जाता है-Vitamins in grapes

अंगूर में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने और आपको कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। दरअसल, अंगूर के फ्लेवोनाइड्स और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स आपके बॉडी सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये मूड बूस्टर है जो कि हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ावा देता है। साथ ही ये पाचन तंत्र और शरीर के बाकी अंगों के लिए भी फायदेमंद है।

सुबह खाली पेट पीएं इस हरी सब्जी का जूस, पेट की चर्बी होगी तुरंत फुर्र

अंगूर खाने का सही समय क्या है-Best time to eat grapes

दिन में या सुबह के समय आप अंगूर का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि रात में और खाली पेट इसे खाने से बचें। साथ ही सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें और डायबिटीज में इसके सेवन से बचें। क्योंकि पहले तो ये आपका शुगर बढ़ा सकता है और दूसरा बहुत अधिक खट्टे फल खाने से दांतों के इनेमल को नुकसान हो सकता है और पेट की परत में जलन हो सकती है। जिससे एसिडिटी और अपच हो सकती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल