1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह खाली पेट पीएं इस हरी सब्जी का जूस, पेट की चर्बी होगी तुरंत फुर्र

सुबह खाली पेट पीएं इस हरी सब्जी का जूस, पेट की चर्बी होगी तुरंत फुर्र

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 17, 2023 09:17 am IST,  Updated : Feb 17, 2023 09:17 am IST

अगर आपका वजन भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है तो अपनी डाइट में इस हरी सब्जी के जूस का इस्तेमाल करना शुरू करें।

Lauki ke juice ke fayde- India TV Hindi
Lauki ke juice ke fayde Image Source : FREEPIK

इन दिनों लोग मोटापे की चपेट में बहुत तेजी से आ रहे हैं, पिछले कुछ सालों में यह दुनिया की बहुत बड़ी समस्या बनकर सामने आया है। पिछले 30 सालों में मोटे लोगों की संख्या 3 गुना बढ़ी है। मोटापे के कारण डायबिटीज, हार्ट डिजीज, किडनी प्रोबल्म, दिमागी बीमारी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। भारत में दूसरे तरह का मोटापा होता है। यहां अधिकांश लोगों के पेट में चर्बी जमा होने लगती है जो ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में लोग इसे कम करने के लिए कई तरह के नुस्खे आज़माते हैं लेकिन इससे कुछ ख़ास असर नहीं पड़ता। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट में लौकी का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इसके सेवन से आपका मोटापा तेजी से कम होगा। 

कैसे वजन घटाती है लौकी?

फाइबर से भरपूर लौकी में कैलोरी बेहद कम होती है। इसलिए आप अपनी डाइट में लौकी का जूस जरूर शामिल करें।  लौकी में 98 प्रतिशत पानी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बॉडी से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकाल देते हैं। दरअसल, भारत में सदियों से आसानी से जो चीजें उपलब्ध है उसी से बीमारी को दूर करने के उपाय बताए जाने का रिवाज है। मोटापा को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, लौकी का जूस मोटापे को कम करने में बहुत कारगर है।

लौकी का जूस बनाने की विधि

लौकी का जूस बनाने के लिए लौकी को छील कर अच्छे से धो लें। अब उसे तुडकों में कातर ब्‍लेंडर में डाल लें और कुछ पुदीने की पत्ती मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। जजब यह बारीक पीस जाए तब इसमें जीरा पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे आप अपने हिसाब से ठंडा या नॉर्मल पी सकते हैं। अगर आपको ठंडा पसंद है तो आप इसमें बर्फ के टुकडे़ डाल सकते हैं।

ये बैक्टीरिया करते हैं पेट की गंदगी का जड़ से सफाया और डाइजेशन को दुरुस्त, जानें किन सुपरफूड के सेवन से बढ़ेगी इनकी संख्या

इन समस्याओं में भी है लौकी का जूस फायदेमंद

  1. स्ट्रेस करता है दूर 
  2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है 
  3. दिल को मजबूत बनाता है 
  4. बालों को सफ़ेद होने से रोकता है 
  5. पेट से जुड़ी तकलीफें होती हैं दूर 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

पैरों के साथ आंखों की थकान को भी तुरंत दूर करता है इस तेल का मसाज, हज़ारों साल पुराना है यह नुस्खा, ऐसे करें मालिश

यूरिक एसिड को गलाकर बाहर निकालेगा एक चम्मच अजवाइन, ऐसे करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल