1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Healthy breakfast: नाश्ते के लिए सबसे हेल्दी पराठा है ये, जानें बनाने का तरीका

Healthy breakfast: नाश्ते के लिए सबसे हेल्दी पराठा है ये, जानें बनाने का तरीका

 Published : Feb 20, 2024 06:00 am IST,  Updated : Feb 20, 2024 06:00 am IST

Oats paratha recipe: नाश्ते में अगर आप पराठा खाना पसंद करते हैं तो आप इस रेसिपी की मदद ले सकते हैं। ये टेस्टी है और साथ ही कुछ खास गुणों से भी भरपूर है। तो, आप नाश्ते में इसे खा सकते हैं।

oats paratha- India TV Hindi
oats paratha Image Source : SOCIAL

Oats paratha recipe: नाश्ते में अक्सर लोग पराठा खाना पसंद करते हैं। पर सोचने वाली बात ये है कि ये पराठा खाना आपके पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। इसके अलावा ये फाइबर से भरपूर है जो कि आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रख सकता है। इसके अलावा ये शरीर को एनर्जी देने में मददगार है जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ती है और शरीर तमाम बीमारियों से बचा रहता है। तो, आइए जानते हैं इस हेल्दी पराठे को बनाने की रेसिपी और इसे आप किस चीज के साथ खा सकते हैं।

नाश्ते के लिए सबसे हेल्दी पराठा-Oats paratha recipe in hindi

ओट्स से पराठा बनाने के लिए पहले तो ओट्स को थोड़ा दरदरा करके पीस लें और फिर इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा मिलाकर गूंद कर रख लें। फिर इसमें थोड़ा सा प्याज, हरी मिर्च और बाकी मसाले मिला लें। थोड़ा सा नमक और धनिया पत्ती भी मिला सकते हैं। इसके बाद दोनों को मिलाकर गूंद लें और फिर इसे बेल लें और फिर इसे बेल लें और एक तवे पर रखकर अच्छी तरह से पकाएं। जब ये पक जाए तो इसमें ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाएं और सबको अच्छी तरह से पकने दें। इस तरह तैयार हो गया आपका पराठा।

oats paratha recipe
Image Source : SOCIALoats paratha recipe

ऐसे बनाएंगे करेले की सब्जी तो कसैलापन होगा गायब, बूढ़े क्या बच्चे भी मांगकर खाएंगे; जानिए बनाने की विधि

पराठे के साथ खाएं दही रायता

तो आपको करना ये है कि रायते के लिए दही को फेंट लें और इसमें थोड़ा प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती काटकर मिला लें। ऊपर से चार्ट मसाला मिलाएं। अब इसमें करी पत्ता और सरसों को सरसों के तेल में पकाकर तड़का लगा लें। अब इस रायते के साथ आप पराठे को खा सकते हैं। इसके अलावा आप दही के रायते की जगह हरी धनिया वाली चटनी भी खा सकते हैं।

इस तरीके से घर पर बनाएं फूली हुई करारी आलू पूरी, लोग चाटते रह जाएंगे अपनी उंगलियां; जानें बनाने की विधि

इस, चटनी को बनाने के लिए हरी धमनिया के साथ हरी मिर्च और 1 लहसुन की कली डालकर पीस लें। फिर इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और इसे आराम से खाएं। इस प्रकार आप नाश्ते में इस चटनी को पराठे के साथ खा सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल