1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना ब्रेड के बनाएं हाई प्रोटीन सैंडविच, बाहर से क्रिस्पी अंदर से चीजी, बेहद आसान है रेसिपी

बिना ब्रेड के बनाएं हाई प्रोटीन सैंडविच, बाहर से क्रिस्पी अंदर से चीजी, बेहद आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 10, 2026 08:54 am IST,  Updated : Aug 10, 2026 08:54 am IST

नाश्ते में हाई प्रोटीन डाइट लेनी है तो इसके लिए सैंडविच बनाकर खा लें। ये सैंडविच ब्रेड से नहीं बल्कि रिच प्रोटीन से बनकर तैयार होता है। खाने में सैंडविच बाहर से क्रंची और अंदर से चीजी लगता है। फटाफट नोट कर लें हाई प्रोटीन सैंडविच की रेसिपी।

हाई प्रोटीन सैंडविच- India TV Hindi
हाई प्रोटीन सैंडविच Image Source : INDIA TV

नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर डिश खानी है तो एक बार बिना ब्रेड के इस तरह सैंडविच बनाकर खाएं। ये अंदर से चीजी और बाहर से एकदम क्रिस्पी बनता है। आप एक बार इस तरह सैंडविच बनाकर खाएंगे तो स्वाद और सेहत दोनों अच्छी रहेंगी। खास बात ये है कि इस सैंडविच में किसी भी ब्रेड या बन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। डाइटिंग करने वाले लोग या वजन घटाने वाले लोग भी इसे आसानी से खा सकते हैं। बच्चों को इसका स्वाद पिज्जा से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा। फटाफट नोट कर लें हाई प्रोटीन सैंडविच की रेसिपी

हाई प्रोटीन सैंडविच रेसिपी

पहला स्टेप- एक ब्लैंडर में पनीर या गर्म पानी में भीगे हुए सोया चंक्स ले लें। हम यहां पनीर का इस्तेमाल कर रह हैं। पनीर में 1 बड़ी हरी मिर्च, 3 लहसुन की कली, आधा इंच से कम अदरक के टुकड़े, जीरा और चुटकी भर हल्दी ले लें। इसमें थोड़ी काली मिर्च डालें और 1 बड़ा चम्मच दही डालकर स्मूद पेस्ट जैसा बना लें।

दूसरा स्टेप- इस पेस्ट में करीब 1 बड़ा चम्मच बेसन मिला दें। बेसन को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद बैटर गाढ़ा हो जाना चाहिए। अब अपनी पसंदीदा सब्ज़ी जैसे कटा प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, कॉर्न और थोड़ी पीली शिमला मिर्च लें। इसमें ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स मिलाकर मिश्रण को तैयार कर लें।

तीसरा स्टेप- अब आपको तवे पर सेंकने वाला सैंडविच मेकर लेना है। इसमें हल्का बटर लगाएं और तैयार किया बैटर फैला दें। अब ऊपर से सब्जियां और चीज स्लाइस लगा दें। चीज के ऊपर थोड़ी हरी चटनी भी लगा दें। ऊपर से थोड़ा बैटर और डालें और सैंडविच मेकर को बंद करके गैस पर दोनों तरफ से सेंक लें। आपको इसे क्रिस्पी होने तक सेंकना है। 

चौथा स्टेप- अब सैंडविच मेकर से इसे निकाल लें और इसे तिकोनी शेप में काट लें। तैयार है बिना ब्रेड के स्वादिष्ट चीज सैंडविच, इसे आप सॉस या हरी चटनी के साथ खाएंगे तो मजा ही आ जाएगा। इसे आप बच्चों को टिफिन में बनाकर भी दे सकते हैं। एकदम स्वादिष्ट और घर का बना हेल्दी सैंडविच बनकर तैयार है।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल