1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनता है गर्मी से राहत देने वाला पहाड़ी रायता, जिसे खाकर आप भी कहेंगे वाह मजा आ गया

ऐसे बनता है गर्मी से राहत देने वाला पहाड़ी रायता, जिसे खाकर आप भी कहेंगे वाह मजा आ गया

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 08, 2025 04:41 pm IST,  Updated : May 08, 2025 04:41 pm IST

गर्मी में रायता जरूर खाना चाहिए। अगर आप नॉर्मल रायता खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार ये पहाड़ी रायता जरूर ट्राई करें। इसे खाते ही आपके सारे टेस्ट खुल जाएंगे। जानिए पहाड़ी रायता की रेसिपी।

खीरा रायता रेसिपी- India TV Hindi
खीरा रायता रेसिपी Image Source : FREEPIK

गर्मी से बचने और बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए आप तरह तरह की चीजें खाते हैं। गर्मी में दही को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। हालांकि कई बार सिर्फ प्लेन दही खाकर बोरियत आने लगती है। ऐसे में आप अपने बॉरिंग स्वाद को कई गुना टेस्टी बना सकते हैं। दही पेट को ठंडक पहुंचाती है और दही से बना रायता शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। आज हम आपको पड़ाही रायता बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसे खीरा से तैयार किया जाता है। खीरा भी पानी से भरपूर होता है और इसके साथ दही को मिलाकर खाने से ये और भी फायदेमंद बन जाता है। जानिए पहाड़ी स्टाइल में कैसे बनाते हैं टेस्टी और हेल्दी रायता, जिसे खाकर आप भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

पहाड़ी रायता रेसिपी

स्टेप-1- पहाड़ी स्टाइल रायते को बनाने के लिए आपको सबसे पहले खीरा लेना है। पहाड़ों में खीरे की जगह खीरे जैसी दिखने वाली ककड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। आप 3-4 खीरे को अच्छी तरह धोने के बाद कद्दूकस कर लें। ध्यान रहे कि खीरा हल्का दरदरा कसा हो। 

स्टेप-2- दूसरी तरफ आप भुने हुए जीरे को सरसों के बीज के साथ अच्छी तरह से पीस लें और पिसे हुए इस मसाले में स्वाद अनुसार नमक, काला नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर मिला लें। रायते को तीखा बनाने के लिए 4 हरी मिर्च डाल दें। अब आपका खीरे में डालने वाला मसाला तैयार है। 

स्टेप-3- रायता बनाने के लिए दो कटोरी दही ले लें, उसको हाथों से हल्का करके फेंट ले। फेंटने से दही की कंसिस्टेंसी रायता बनाने के लिए परफेक्ट होगी। दही में पानी न मिलाएं क्योंकि खीरा में भी पानी होता है और ये रायता थोड़ा गाढ़ा ही बनता है।

स्टेप-4- अब एक बॉउल में कसे हुए खीरे को निचोड़कर डालें। फेंटी हुई दही को खीरे में डालें। अब स्टेप 2 में बताए गए सारे मसाले के खीरे और दही के ऊपर डालें। सारी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिला लें। लीजिए आपका पहाड़ी रायता बनकर तैयार है। आप इसको ठंडा करके खाएं, जिससे खीरे का ये रायता और भी स्वादिष्ट लगेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल