1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. विटामिन डी से भरपूर इस 1 सब्जी का इन चार प्रकारों से करें सेवन, कैल्शियम की कमी से होगा बचाव

विटामिन डी से भरपूर इस 1 सब्जी का इन चार प्रकारों से करें सेवन, कैल्शियम की कमी से होगा बचाव

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 02, 2023 10:01 am IST,  Updated : Jun 02, 2023 10:01 am IST

Mushrooms for calcium deficiency: विटामिन डी से भरपूर इस सब्जी का सेवन आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में।

Mushrooms- India TV Hindi
Mushrooms Image Source : FREEPIK

Mushrooms for calcium deficiency: विटामिन डी और कैल्शिम का रिश्ता समझना बेहद जरूरी है। दरअसल, जिसके शरीर में विटामिन डी की कमी होती है उसके शरीर में कैल्शिम की भी कमी देखी जाती है। इतना ही नहीं कैल्शिम सप्लीमेंट्स लेने के दौरान भी हम विटामिन डी का सेवन करते हैं। लेकिन क्यो? दरअसल, विटामिन डी के बिना कैल्शियम का अवशोषण नहीं होता। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और फिर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आप मशरूम ( mushrooms benefits) का सेवन कर सकते हैं। क्यों और कैसे करें, जानते हैं।

कैल्शियम की कमी में विटामिन डी से भरपूर मशरूम खाने के फायदे-Vitamin d mushrooms for calcium deficiency 

एक कप मशरूम में दैनिक खुराक के हिसाब से 6.7 IU विटामिन डी होता है। ये विटामिन डी, शरीर में कैल्शिमय के अवशोषण में मदद करता है और हड्डियों का घनत्व बढ़ाने में मददगार है। इसके साथ ही इसमें कम मात्रा में ही सही पर कैल्शियमभी होता है। तो, कैल्शियम की कमी में विटामिन डी से भरपूर मशरूम का इन 4 प्रकार से सेवन करें।

कैल्शियम की कमी में विटामिन डी से भरपूर मशरूम कैसे खाएं-How to eat vitamin d mushrooms for calcium deficiency

1. मशरूम को भून कर

मशरूम को भून कर खाना टेस्टी भी है और फायदेमंद भी। तो, मशरूम लें और इसे धोकर हल्का तेल और नमक छिड़ककर ढक दें। अब इसे हल्की आंच पर भाप से पकांए और इसका सेवन करें। 

गर्मियों में कम कर दें इन 2 चीजों का सेवन, नहीं तो पैरों में जलन और पेट दर्द से परेशान रहेंगे

2. मशरूम सूप 

मशरूम सूप, आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। आप इस सूप को अलग-अलग प्रकार की सब्जियों के साथ बना सकते हैं और फिर स्कैक्स टाइम में इसका सेवन कर सकते हैं।  

Mushrooms_recipe
Image Source : SOCIALMushrooms_recipe

3. मशरूम सूप करी

मशरूम सूप करी बहुत टेस्टी होता है और इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। तो, इस करी को बनाने के लिए मशरूम और लेमन ग्रास को अच्छी तरह से पकाएं। ऊपर से नमक और काली मिर्च मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। 

दूध जल जाए तो अफसोस न मनाएं! झटपट बनाएं ये टेस्टी हलवाई वाली मिठाई, मेहमान भी खाकर कहेंगे- वाह...

4. मशरूम ओट्स दलिया

मशरूम दलिया काफी हाई प्रोटीन फूड है। इसका सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। तो, ओट्स में मशरूम मिलाकर मस्त सी दलिया बनाएं और इसका सेवन करें। ये दलिया पेट के लिए तो हेल्दी है ही, मसल्स बिल्डिंग में भी मददगार है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल