दिन की शुरुआत यानि चाय का प्याला, जिसमें स्वाद भी हो और सुगंध भी हो। भारतीयों के लिए चाय आलस भगाने, एनर्जी पाने, भूख मिटाने और न जाने कितने काम की चीज है। ज्यादातर घरों में सुबह उठकर चाय बनती है और चाय की चुस्कियों के साथ दिन के काम शुरू होते हैं। सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोग भी चाय की तलब में यहां वहां भटकते रहते हैं। ढाबे पर बिकने वाली चाय और होटलों में मिलने वाली चाय का स्वाद अलग होता है। खासतौर से 5 स्टार होटल में तो हजारों रुपए खर्च करके चाय मिलती है। अगर आपको होटल वाली चाय का स्वाद घर में ही लेना है तो इसके लिए चाय बनाते वक्त कुछ खास टिप्स को फॉलो करना होगा। अगर आप इस तरह से चाय बनाएंगे तो घर बैठे ही 5 स्टार होटल वाली चाय का स्वाद ले सकते हैं। फटाफट नोट कर लें होटल स्टाइल चाय की रेसिपी।
5 स्टार होटल में कैसे बनती है चाय
भारत के जाने माने एक 5 स्टार होटल के शेफ से मिली जानकारी के मुताबिक होटल में जिस तरह से चाय बनती है उसमें वही सारी चीजें पड़ती हैं लेकिन कब क्या डालना है ये अहम बात है। आपको चाय बनाने के लिए स्टील का एक पैन लेना है। दूध, चाय पत्ती, चीनी, अदरक और इलायची लेनी है।
चाय की रेसिपी
सबसे पहले पैन में बहुत थोड़ा पानी डालें। अगर आप 2-3 कप चाय बना रहे हैं तो आपको 1 कप पानी डालकर उबलाना है। पानी में उबाल आने पर ही चाय की पत्ती डालें। अब 2-3 छोटी स्पून चाय की पत्ती डालें। चाय में 2-3 उबाल आने दें और इसके बाद अदरक और इलायची को कूटकर डाल दें। 1 उबाल और आने का बाद दूध डाल दें और चाय को अच्छा रंग आने तक पकाएं। यहां ध्यान रखना है कि चीनी आपको सबसे आखिर में ही डालनी है। अब 2 टीस्पून चीनी डालकर 2 उबाल लगाएं। लीजिए एकदम 5 स्टार होटल जैसी टेस्टी चाय बनकर तैयार है।
चाय सर्व करने का तरीका
अब घर में होटल वाली चाय का फील लेना है तो इसे सर्व करने का तरीका भी खास होना चाहिए। चाय को एक टी कैटल में छानकर निकाल लें। अब साथ में खूबसूरत कप और सॉसर रखें। इसके साथ खाने के लिए कुछ नमकीन या बिस्कुट रखें। रूम में जाकर चाय को कप में डालें और रिलेक्स मोड में चाय का आनंद लें। इस तरह चाय का स्वाद और फील दोनों ही मजेदार होगा।