1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Aam Ka Murabba Recipe: गर्मियों में बनाएं आम का मुरब्बा, फटाफट नोट करें रेसिपी

Aam Ka Murabba Recipe: गर्मियों में बनाएं आम का मुरब्बा, फटाफट नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 06, 2026 12:54 pm IST,  Updated : May 06, 2026 12:54 pm IST

Aam Ka Murabba Recipe: गर्मी के मौसम में कच्चे आम से कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। इनमें से एक है आम का मुरब्बा। आम का मुरब्बा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, बनाना भी उतना ही आसान है। ऐसे में यहां से फटाफट नोट करें आम के मुरब्बे की रेसिपी।

 गर्मियों में बनाएं आम का मुरब्बा- India TV Hindi
गर्मियों में बनाएं आम का मुरब्बा Image Source : SUNITA AGARWAL/YOUTUBE

गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में कच्चे आमों की बाहार आ जाती है। कच्चे आम से लोग अलग अलग तरह की डिशेज बनाते हैं, जिनमें से एक है आम का मुरब्बा। आम का मुरब्बा गर्मियों के मौसम की एक बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश है। इसे आप पराठे, पूरी या रोटी के साथ खा सकते हैं। यह लंबे समय तक चलता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। यहां हम आपके लिए आम के मुरब्बे की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 
 
सामग्री
  • कच्चे आम - 1 किलो
  • चीनी 800 ग्राम से 1 किलो 
  • इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • केसर के धागे - 10-12
  • दालचीनी का टुकड़ा -1 इंच
  • नमक- एक चुटकी
बनाने का तरीका
  1. सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। आमों का छिलका उतार लें और उन्हें मध्यम आकार के टुकड़ों या फांकों में काट लें। आप चाहें तो इन्हें कद्दूकस भी कर सकते हैं।
  2. एक भारी तले वाले बर्तन में आम के टुकड़े और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला दें। इसे 1-2 घंटे के लिए ढककर छोड़ दें। इससे आम अपना पानी छोड़ देंगे और चीनी पिघल जाएगी।
  3. अब बर्तन को मध्यम आंच पर गैस पर रखें। इसमें दालचीनी का टुकड़ा डाल दें।
  4. इसे तब तक पकाएं जब तक कि चाशनी गाढ़ी न हो जाए। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह नीचे से जले नहीं।
  5. जब चाशनी तैयार हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल दें। एक चुटकी नमक डालें। गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और इसका आनंद लें। 
कच्चे आम की लौंजी बनाकर खाएं, खट्टा मीठा स्वाद चखते ही मजा आ जाएगा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में झटपट बनाएं टेस्टी और हेल्दी रागी चीला, वेट लॉस में है मददगार, फटाफट नोट करें रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल