1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बंगाली स्टाइल में बनाएं आलू पोस्तो की सब्जी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, फटाफट नोट करें रेसिपी

घर पर बंगाली स्टाइल में बनाएं आलू पोस्तो की सब्जी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, फटाफट नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 17, 2026 12:42 pm IST,  Updated : May 17, 2026 12:42 pm IST

पोस्तो दाने की सब्जी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना काफी आसान होता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए पोस्तो दाना, आलू की सब्जी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से फटाफट नोट करें रेसिपी।

आलू पोस्तो की सब्जी- India TV Hindi
आलू पोस्तो की सब्जी Image Source : COOKING LOVERS/YOUTUBE

बंगाली खान-पान की बात हो और 'आलू पोस्तो' का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह बंगाल की सबसे पारंपरिक और पसंदीदा डिशेज में से एक है। इसकी खासियत यह है कि इसमें मसाले बहुत कम होते हैं, लेकिन पोस्तो का सोंधापन और सरसों के तेल की खुशबू इसे लाजवाब बना देती है। अगर आप भी मसालेदार सब्जी खाकर उब चुके हैं तो पोस्तो दाना और आलू की सब्जी ट्राय कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए बंगाली स्टाइल पोस्तो दाना आलू की सब्जी की रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से फटाफट नोट करें पोस्तो दाना, आलू की टेस्टी सब्जी। 

सामग्री

  • आलू: 3-4 बड़े 
  • पोस्तो: 4 बड़े चम्मच 
  • सरसों का तेल: 3 बड़े चम्मच 
  • कलौंजी: आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च: 4-5 
  • हल्दी पाउडर: एक चुटकी 
  • नमक: स्वादानुसार
  • चीनी: एक चुटकी 

बनाने की विधि

1. पोस्तो का पेस्ट तैयार करें

सबसे पहले भिगोए हुए पोस्तो का पानी छान लें। अब मिक्सी में पोस्तो और 2 हरी मिर्च डालकर थोड़ा पानी मिलाते हुए इसका एक बारीक और गाढ़ा पेस्ट बना लें। ध्यान रहे, पेस्ट जितना महीन होगा, सब्जी उतनी ही मलाईदार बनेगी।

2. आलू भूनें
एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। जब तेल से धुआं निकलने लगे, तब इसमें कलौंजी और 2 सूखी या हरी मिर्च बीच से फाड़कर डालें। अब कटे हुए आलू डालें और मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें जब तक कि उन पर हल्का सुनहरा रंग न आ जाए।

3. मसाले तैयार करें
अब आलू में नमक और नाममात्र की हल्दी डालें। बंगाली घरों में आलू पोस्तो को अक्सर हल्का सफेद या पीला रखा जाता है, इसलिए हल्दी का इस्तेमाल बहुत कम करें। अब इसमें आधा कप पानी डालें, ढक्कन लगाएं और आलुओं को 80 फीसदी तक पकने दें।

4. खसखस का जादू
जब आलू लगभग पक जाएं, तब तैयार किया हुआ पोस्तो का पेस्ट इसमें डाल दें। जार में थोड़ा पानी डालकर बचा हुआ पेस्ट भी निकाल लें। इसमें एक चुटकी चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

5. फिनिशिंग टच
सब्जी को तब तक पकाएं जब तक कि पोस्तो आलू पर अच्छी तरह लिपट न जाए और पानी सूख जाए। लास्ट में, आंच बंद करने से पहले ऊपर से एक चम्मच कच्चा सरसों का तेल और हरी मिर्च डालें। यह कच्चा तेल आलू पोस्तो को वो 'सिग्नेचर' बंगाली खुशबू और स्वाद देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल