गर्मी के मौसम में लस्सी की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ये पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ साथ शरीर को उर्जा देने का काम करता है। मार्केट में मैंगो, पेड़ा और प्लेन लस्सी खूब बिकती है। इनका स्वाद लाजवाब लगता है, लेकिन क्या कभी आपने बनाना लस्सी पी है। बनाना लस्सी न सिर्फ जल्दी बन जाती है बल्कि इसका टेस्ट भी बहुत रिच और क्रीमी होता है। अगर आपने घर पर एक बार ये लस्सी बना ली तो बच्चे-बूढ़े बार-बार इसकी डिमांड करेंगे। ऐसे में यहां हम आपके लिए बनाना लस्सी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।
सामग्री
- केले: 2 पके हुए
- दही: 1 कप (गाढ़ा और ताज़ा)
- दूध या पानी: ½ कप
- चीनी या शहद: 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर: ¼ छोटा चम्मच
- बर्फ के टुकड़े: 4-5
- बारीक कटे मेवे (बादाम, पिस्ता)
मिक्सर में डालें: सबसे पहले एक ब्लेंडर या मिक्सर जार में कटे हुए केले, दही और चीनी या शहद डालें।
फ्लेवर एड करें: अब इसमें इलायची पाउडर डालें। यह केले के स्वाद को बहुत अच्छे से उभारता है।
ब्लेंड करें: सभी चीजों को तब तक ब्लेंड करें जब तक कि मिश्रण एकदम स्मूद न हो जाए।
गाढ़ापन सेट करें: अब इसमें आधा कप ठंडा दूध या पानी और बर्फ के टुकड़े डालें। एक बार फिर 10-15 सेकंड के लिए चलाएं।
परोसें: तैयार लस्सी को गिलास में निकालें। ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं।