1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या कभी खाई है उत्तराखंड की मशहूर भांग की चटनी? जरूर ट्राई करके देखें ये पहाड़ी रेसिपी

क्या कभी खाई है उत्तराखंड की मशहूर भांग की चटनी? जरूर ट्राई करके देखें ये पहाड़ी रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 13, 2024 08:30 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 08:30 pm IST

उत्तराखंड में भांग की चटनी बड़े चाव के साथ खाई जाती है। अगर आपको भी अलग-अलग तरह की चटनी खाना पसंद है तो भांग की चटनी की ये रेसिपी आपका दिल खुश कर सकती है।

भांग की चटनी की रेसिपी- India TV Hindi
भांग की चटनी की रेसिपी Image Source : FREEPIK

अगर आप भी धनिया, पुदीना और इमली की चटनी खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आपको भांग की चटनी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। उत्तराखंड की स्पेशल भांग की चटनी आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। भांग की चटनी का चटाकेदार टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी का फेवरेट बन सकता है। आइए भांग की चटनी को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले पैन में हाफ कप भांग के बीज डालकर धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक ड्राई रोस्ट कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- आपको भांग के बीजों को हल्का भूरा होने तक भूनना है और बीजों को लगातार चलाते रहना है। बीजों को भूनने के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।

तीसरा स्टेप- अब ब्लेंडर में भुने हुए भांग के बीज एक कप हरे धनिए की पत्तियां, 2 स्पून कटी हुई हरी मिर्च और कटा हुआ अदरक डाल दीजिए।

चौथा स्टेप- ब्लेंडर में 4 लहसुन की कलियां, एक स्पून नमक, एक स्पून नींबू का रस और हाफ कप पानी भी एड कर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- इसके बाद चटनी में तड़का लगाने के लिए एक पैन में मीडियम आंच पर एक बड़ी स्पून घी गर्म कर लीजिए। अब 2 साबुत सूखी लाल मिर्च को गर्म घी में महज 5 सेकेंड तक भून लीजिए।

छठा स्टेप- अब इस तड़के को चटनी के साथ अच्छी तरह से मिला लीजिए। आपकी टेस्टी, चटपटी और हेल्दी भांग की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है।

आप उत्तराखंड की फेमस भांग की चटनी को चावल या फिर रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिए पहाड़ी स्टाइल में बनी भांग की इस चटनी का टेस्ट आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा।

ये भी पढ़ें: 

बिरयानी के अलावा भारत में खाने की इन 4 चीजों को लाए थे मुगल, अभी तक बड़े चाव के साथ खाते हैं भारतीय

राधाष्टमी के दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण को चढ़ाएं रबड़ी-मालपुए का भोग, फॉलो करें ये रेसिपी

घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और फूली-फूली इडली, इस आसान रेसिपी को फॉलो कर झटपट बन जाएगी ये साउथ इंडियन डिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल