1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. राधाष्टमी के दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण को चढ़ाएं रबड़ी-मालपुए का भोग, फॉलो करें ये रेसिपी

राधाष्टमी के दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण को चढ़ाएं रबड़ी-मालपुए का भोग, फॉलो करें ये रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 11, 2024 04:23 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 06:56 pm IST

अगर आप भी राधाष्टमी के दिन राधा रानी के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो आपको रबड़ी-मालपुए की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आइए घर पर मालपुआ-रबड़ी बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

रबड़ी-मालपुए की रेसिपी- India TV Hindi
रबड़ी-मालपुए की रेसिपी Image Source : SOCIAL

राधाष्टमी के दिन अक्सर लोग राधा रानी को रबड़ी-मालपुए का भोग लगाते हैं। अगर आप भी राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण को मालपुए-रबड़ी का भोग चढ़ाना चाहते हैं तो घर पर इस डिश की बेहद आसान रेसिपी को जरूर बनाकर देखें। इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको इस डिश को बनाने के लिए महज 35-40 मिनट्स लगेंगे। आइए जानते हैं कैसे...

रबड़ी बनाने का तरीका

राधारानी के लिए भोग बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक लीटर दूध और स्वादानुसार चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। आपको दूध को गाढ़ा होने तक पकाना है और फिर इसमें 8 केसर के धागे और एक-तिहाई चम्मच हरी इलायची पाउडर भी मिक्स करना है। ध्यान रखें कि रबड़ी का टेक्सचर बहुत ज्यादा गाढ़ा भी नहीं होना चाहिए।

ऐसे बनाएं मालपुआ

मालपुआ बनाने के लिए आपको एक कटोरे में एक कप आटा, एक कप दूध, 5 चम्मच सूजी और 2 चम्मच चीनी डालकर व्हिस्कर से एक बैटर बना लेना है। ध्यान रहे कि बैटर में कहीं लम्प्स न रह जाएं। इस बैटर को लगभग 15 मिनट तक सेट होने के लिए रख दीजिए। इसके बाद बैटर से गोल और छोटे मालपुए बना लीजिए। अब एक पैन में घी गर्म कर मालपुए को धीमी आंच पर दोनों साइड से सेंक लीजिए।

चाशनी बनाने का तरीका

अब आपको एक भगोने में एक कप चीनी और हाफ कप पानी डालकर चाशनी तैयार कर लेनी है। चाशनी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसमें 8 केसर के धागे और एक-चौथाई चम्मच हरी इलायची पाउडर भी एड कर लीजिए। जब चाशनी ठंडी हो जाए, तब मालपुओं को लगभग 3 मिनट तक इस चाशनी में डिप कर बाहर निकाल लीजिए। इसके बाद मालपुओं को रबड़ी में डिप कर दीजिए। रबड़ी-मालपुए के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप कटे हुए पिस्ते से इस डिश की गार्निशिंग कर सकते हैं। आपका मालपुए-रबड़ी का भोग बनकर तैयार है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल