1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सेहत के लिए वरदान है मखाने की खीर, इस रेसिपी को फॉलो कर आसानी से बना सकते हैं ये स्वीट डिश

सेहत के लिए वरदान है मखाने की खीर, इस रेसिपी को फॉलो कर आसानी से बना सकते हैं ये स्वीट डिश

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 07, 2024 07:34 pm IST,  Updated : Sep 07, 2024 07:34 pm IST

क्या आपको भी मीठा खाने का शौक है? अगर हां, तो आपको खीर खाना भी काफी पसंद होगा। आइए घर पर मखाने की खीर बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

मखाना खीर की रेसिपी- India TV Hindi
मखाना खीर की रेसिपी Image Source : SOCIAL

भारत में ज्यादातर त्योहारों को खास बनाने के लिए खीर जरूर बनाई जाती है। अगर आप भी हमेशा चावल की खीर बनाते हैं तो इस बार आपको मखाने की खीर की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने की खीर खाकर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को भी काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। सेहत के लिए फायदेमंद इस खीर का टेस्ट आपका दिल जीत सकता है। तो ये है मखाने की खीर की बेहद आसान रेसिपी...

  • पहला स्टेप- मखाने की खीर बनाने के लिए एक कड़ाही में लगभग दो स्पून घी को गर्म कर लीजिए और फिर इसमें एक कप मखाना डाल दीजिए।

  • दूसरा स्टेप- मखाने को हल्की आंच पर लगभग 4 मिनट तक यानी कुरकुरे होने तक भून लीजिए। अब मखाने को ठंडा होने दीजिए और फिर इन्हें दरदरा पीस लीजिए।

  • तीसरा स्टेप- इसी कड़ाही में आपको काजू, बादाम और पिस्ता को भी घी में हल्का गोल्डन होने तक भून लेना है।

  • चौथा स्टेप- इसके बाद एक पैन में लगभग एक लीटर दूध डालकर इसे गर्म होने दीजिए। जब दूध अच्छी तरह से बॉइल हो जाए, तब आपको इसमें भुने हुए मखाने एड करने हैं।

  • पांचवां स्टेप- धीमी आंच पर दूध को उबलने दीजिए। जब मखाने सॉफ्ट हो जाएं, तब आप दूध में एक-चौथाई कप चीनी डाल सकते हैं।

  • छठा स्टेप- इसके बाद दूध में भुने हुई ड्राई फ्रूट्स भी एड कर दीजिए। मखाने की खीर के टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसमें 4 पिसी हुई हरी इलायची और 8 केसर के धागे मिक्स करना न भूलें।

सभी चीजों को मिलाने के बाद आपको खीर को हल्की आंच पर लगभग 8-10 मिनट तक पकाना है। जब मखाने की खीर थोड़ी सी गाढ़ी हो जाए, तब आप खीर को फ्रिज में रख सकते हैं। अब आप ठंडी-ठंडी खीर के स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं। व्रत में इस खीर को खाने के बाद आपकी सारी की सारी कमजोरी दूर हो जाएगी और आप एनर्जेटिक फील करेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल