1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. फूलगोभी का भर्ता बनाकर खाएं, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे सारी सब्जियों का टेस्ट, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

फूलगोभी का भर्ता बनाकर खाएं, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे सारी सब्जियों का टेस्ट, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 08, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 12:48 pm IST

Gobhi Ka Bharta Recipe: बैंगन का भर्ता, आलू का भर्ता तो आपने खाया होगा, लेकिन क्या कभी फूल गोभी का भर्ता बनाकर खाया है। एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। स्वाद ऐसा आएगा कि सारी सब्जियों को टेस्ट फीका लगेगा।

फूलगोभी का भर्ता रेसिपी- India TV Hindi
फूलगोभी का भर्ता रेसिपी Image Source : INSTA/@ASHAINKITCHEN

खाने में दाल के साथ भर्ता स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। ज्यादातर घरों में लोग बैंगन का भर्ता और आलू का भर्ता बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या आपने गोभी का भर्ता खाया है। जी हां फूल गोभी से भी टेस्टी भर्ता बनकर तैयार होता है। एक बार आप इस तरह फूल गोभी से भर्ता बनाकर खाएंगे तो यकीन मानिए इस स्वाद के दीवाने हो जाएंगे। फूलगोभी के भर्ता के सामने गोभी की सारी सब्जियां फीकी लगने वाली हैं। चावल के साथ तो ये लाजवाब लगता है। फटाफट नोट कर लें फूलगोभी के भर्ता की रेसिपी।

गोभी का भर्ता की रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले 1 फूलगोभी के डंठल हटाकर साफ कर लें। अब कड़ाही में पानी गर्म करने के लिए रख दें। पानी में आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी डाल दें। पानी उबलने लगे तो इसमें गोभी का पूरा फूल या छोटे टुकड़ों में करके डाल दें। अब इसे ढक दें और थोड़ी देर उबलने दें।

दूसरा स्टेप- भर्ता के लिए करीब 3-4 बड़े प्याज लें और उन्हें लंबा-लंबा काट लें। 3 टमाटर को गोल-गोल काट लें और धनिया बारीक कट कर लें। जब गोभी उबल जाए और गल जाए तो गैस बंद कर दें और फूल को पानी से निकाल लें। 

तीसरा स्टेप- अब एक पैन में सरसों के तेल गर्म करें। इसमें 3-4 साबुत खड़ी लाल मिर्च भूनकर निकाल लें। तेल में 8-10 लहसुन की कली डालकर भून लें। अब इसी तेल में गोल कटे हुए टमाटरों को डालकर कवर कर दें और गलने तक पकाएं। टमाटर को निकाल लें और इसी पैन में प्याज डालकर हल्का भून लें। 

चौथा स्टेप- अब एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें भुनी लाल मिर्च और लहसुन को हाथ से मिलाते हुए मैश करें। अब इसमें टमाटर डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें उबली हुई गोभी डालकर मिला लें। अब भुना प्याज मिला दें और बारीक कटा हरा धनिया मिला दें। सारी चीजों को मिलाकर स्वादानुसार नमक डालें। 

तैयार है गोभी का स्वादिष्ट भर्ता, आप इसे चावल के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा। आप रोटी या पराठे के साथ भी इसे इंजॉय कर सकते हैं। भर्ता में पड़ी लाल मिर्च और लहसुन का अलग ही फ्लेवर आता है। सर्दियों में एक बार ये रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल